June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

नगर पालिका सारंगढ़ में बिगड़े वाहनों के कारण बिगड़ती नगर की व्यवस्था

सारंगढ़। सारंगढ़ नगर पालिका में इन दिनों समस्याओं का अंबार लगा हुआ है जिसके कारण आम नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं के मुल जड़ों में जाने पर पता चलता है कि नगर पालिका क्षेत्र के कार्य कर रहे कई वाहनों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है जिसके कारण से आम नागरिकों को पर्याप्त सुविधाएं नही मिल रही है। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो नगर पालिका का पुराना जेसीबी, पुराना फायर ब्रिगेड़ वाहन, ट्रेक्टर पिकप, ई रिक्शा और पानी टैंकर समेत लगभग सभी वाहनों की स्थिति अत्यंत बदहाल व जर्जर है। रखरखाव मे कमी कहें या अत्यंत उपयोगिता कहें। इन वाहनों की हालत बहुत जर्जर हो चुकी है। दुर्भाग्य का विषय है कि इन वाहनों को सुधरवाने की दिशा में भी कोई पहल नही की जा रही है।

जेसीबी है या सफेद हांथी
नगर पालिका में मुल रूप से दो जेसीबी है लेकिन कभी भी दोनो जेसीबी एक साथ कार्य नही किये। जेसीबी को लेकर हमेशा स्थिति यहां खराब ही रहती है। ना कभी सर्विसिंग ना कोई ढंग का रखरखाव। जेसीबी के पाईप भी फुट चुके हैें। इसी तरह से फायर ब्रिगेड़ वाहन की सर्विसिंग भी यदा कदा ही होती रही है जिसके कारण पुराना फायर ब्रिगेड अब अंतिम सांसे गिन रहा है। इसके साथ ही साथ नगर पालिका के सेवा देने वाले ट्रेक्टरों की हालत भी बहुत ज्यादा खराब है। हालत यहां तक है कि नगर मे सेवा दे रहे नये फायर ब्रिगेड का सर्विसिंग भी साल भर होने के बाद भी नही हुआ है। कुल मिलाकर नगर पालिका में सेवा दे रहे इन वाहनों को लेकर अधिकारियों में किसी प्रकार की कोई गंभीरता नही है।

कलेक्टर के निर्देशों पर अमल नही
नगर पालिका के समस्याओं को लेकर कई बार जन प्रतिनिधियों और नागरिकों ने कलेक्टर महोदय को जानकारी दी है जिसपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को उचित दिशा निर्देश भी जारी किया है लेकिन फिर भी नगर पालिका की समस्याएं जस की तस हैं। जर्जर और बिगड़े हुए वाहनों की जानकारी भी कलेक्टर महोदय के द्वारा मांगी गई थी लेकिन सुत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कलेक्टर को भी पुरी जानकारी नगर पालिका के द्वारा उपलब्ध नही कराई गई है। बात सिर्फ बिगड़े वाहनों की नही है उसके अलावा बीते दिनों रायगढ़ रोड़ के खम्भों में लाईट्स को लेकर भी कलेक्टर ने भरे बैठक में नगर पालिका के अधिकारियों को लाईट लगाने के निर्देश दिये थे लेकिन आज भी रायगढ़ रोड़ के लगभग 10 से अधिक खम्भों में लाईट्स नही जल रहे हैं जिसके कारण आम जनता को काफी तकलीफ हो रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?