August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

पुरानी रंजिश के चलते स्कार्पियों में लगाई आग, आरोपियों के खिलाफ थाने में हुआ एफआईआर

रायगढ़. रायगढ़ जिले में बीती रात घर की परछी में रखे स्कापियों को पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर देने का मामला सामने आया है। आगजनी की इस घटना में स्कार्पियों के सामने का हिस्सा जलकर खाक हो गया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाने में उपेश कुमार पटेल निवासी कोटमार ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि बीती रात 10 बजे उसके पिता खेलकुमार पटेल ने अपने स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 13 सीए 0796 को घर की परछी पर खडा किया गया था और पूरा परिवार सो रहा था। उपेश कुमार ने बताया कि रात तकरीबन साढ़े 12 बजे जब वह बाथरूम जाने उठा तो देखा कि अभय सिंह राजपूत सामने गेट की तरफ से भाग रहा था और स्कापियों वाहन के सामने के हिस्से में आग लग हुई थी। जिसके बाद उसने परिजनों को उठाकर कार को किसी तरह बुझाया गया। आगजनी की इस घटना में कार के सामने का हिस्सा जलकर खाक हो गया है।
उपेश कुमार ने यह भी बताया कि पिछले दिनों 03 जनवरी को वह स्कार्पियो लेकर कोतरलिया रेलवे स्टेशन गया हुआ था जहां अभय सिंह राजपूत व उसके साथियों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट भी की थी।
बहरहाल उपेश कुमार की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस अभय सिंह राजपूत एवं उसके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 3(5) 326(एफ) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?