October 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सिरिल के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ में भी तीसरा राजनीतिक विकल्प तैयार, तीसरे मोर्चे से रायगढ़ महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं सिरिल कुमार ब्रेजा कार में अफीम रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था आरोपी, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, जुआ फड़ से 22,180 नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित 3,22,180 की संपत्ति जब्त अपनी मां से बिछड़ा तेंदुआ शावक, किसान की बाड़ी में पहुंचा, दूसरे की तलाश जारी, वन विभाग को सौंपा गया, इलाके में मचा हड़कंप नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का आरोप, लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त, ओडिशा से 3 किलो गांजा मंगाने का खुलासा, खरीदार ने 14,850 किए थे ट्रांसफर

काम के बाद घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरे की हालत गंभीर, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

रायगढ़. जिले में महिन्द्रा शो रूम में काम करके घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे को गंभीर चोट आई है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। उक्त घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मधु राठिया निवासी राजगांव ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका भतीजा राजेश राठिया प्रतिदिन की भांति कल अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एएल 1138 में सवार होकर महिन्द्रा शो रूम में काम करने गया था। जहां से रात करीब 9 बजे के आसपास मोहित मांझी निवासी बैगिनझरिया को लेकर लौट रहा था इसी दौरान जब वह पतरापारा के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन के चाक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दिया।
दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से लैलूंगा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान राजेश राठिया को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल मोहित मांझी को पत्थलगांव अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

बाईक से गिरकर महिला की मौत
इसी तरह की एक अन्य घटना में सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दानसरा की रहने वाली महिला सुशीला भोई 75 साल कल सुबह अपने नाती के साथ बाईक में सवार होकर रिश्तेदार के घर से वापस अपने गांव लौट रही थी। बताया जा रहा है कि जब वे लोग मल्दा और बांधापाली के बीच पहुंचे ही थे कि बाईक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई। इस घटना में बुजुर्ग महिला को सिर में गंभीर चोट आने की स्थिति में उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?