August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी हाईवा, चालक की मौत, प्लांट के अंदर हुआ हादसा

जांजगीर चांपा। जिले के मड़वा पवार प्लांट के अंदर हवाई अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी जिससे केबिन में दाबने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम जर्वे(ब)का रहने वाला प्रहलाद केवट 50 वर्ष जोकि हाईवा क्रमांक CG 11 BL 5671 का चालक था वह मड़वा पवार प्लांट से सीलों से राखड़ लेकर बाहर निकलने वाला था इस दौरान सड़क में ढलान होने से हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पलटी जिससे चालक केबिन के नीचे दाब गया। अन्य चालकों ने देखा और घायल प्रहलाद केवट को किसी तरह से खींच कर बहार निकला और उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मड़वा पवार प्लांट पहुंचे जहां से मुआवजा की मांग की है पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइए दी गई। जिसपर नायब तहसीलदार ने 25 हजार रुपए सहायता राशि और प्लांट के नियमों के अनुसार उचित मुआवजा देने को लेकर लिखित रूप से दिया गया वही हाईवा वाहन मालिक ने 1 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की गई है। जिसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में पुलिस मार्ग कायम कर आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?