October 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

सिरिल के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ में भी तीसरा राजनीतिक विकल्प तैयार, तीसरे मोर्चे से रायगढ़ महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं सिरिल कुमार ब्रेजा कार में अफीम रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था आरोपी, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, जुआ फड़ से 22,180 नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित 3,22,180 की संपत्ति जब्त अपनी मां से बिछड़ा तेंदुआ शावक, किसान की बाड़ी में पहुंचा, दूसरे की तलाश जारी, वन विभाग को सौंपा गया, इलाके में मचा हड़कंप नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का आरोप, लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त, ओडिशा से 3 किलो गांजा मंगाने का खुलासा, खरीदार ने 14,850 किए थे ट्रांसफर

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, जिले में एक ही दिन 38 वाहन चालकों पर कार्रवाई

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में जिले भर में सड़क सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें – कुल 38 प्रकरण धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 13.01.2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहन चालकों में एल्कोहल सेवन की पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

थाना वार कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है—
* थाना कोतरारोड़ – 6 प्रकरण
* थाना यातायात, जूटमिल, पुसौर, लैलूंगा – 5-5 प्रकरण
* थाना चक्रधरनगर – 4 प्रकरण
* थाना खरसिया – 3 प्रकरण
* थाना तमनार एवं घरघोड़ा – 2-2 प्रकरण
* चौकी खरसिया – 1 प्रकरण

यातायात डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत एक ओर जहां आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर यातायात एवं संबंधित थाना पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त प्रवर्तन कार्रवाई भी की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी जानलेवा है, इसलिए इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस की अपील— वाहन चलाते समय नशे से दूर रहें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दें।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?