February 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पार्षद प्रतिनिधि केशव जायसवाल का जन्मदिन युवाओं ने धूमधाम से मनाया, समाजसेवा का दिया संदेश, गणमान्य नागरिक रहे मौजूद बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल, थाना प्रभारी तमनार ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक में बीट सिस्टम को प्रभावी बनाने और ‘ऑपरेशन आघात’ की दी जानकारी ऑपरेशन_आघात से अवैध मादक पदार्थों पर होगा सख्त प्रहार, कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूंगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर कार्रवाई, लैलूंगा में 3 किलो गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, एक मोटर सायकल भी जप्त बाईपास के बावजूद शहर में दौड़ रहे भारी वाहन, घरघोड़ा में नियमों की अनदेखी” बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह – वायुनन्दन पांडे फाइलेरिया उन्मूलन: जिला टीम ने लोइंग में MDA अभियान का किया निरीक्षण, 1.55 लाख से अधिक नागरिकों को दवा खिलाने का लक्ष्य

ऑपरेशन_आघात से अवैध मादक पदार्थों पर होगा सख्त प्रहार, कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूंगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर कार्रवाई, लैलूंगा में 3 किलो गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, एक मोटर सायकल भी जप्त

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दिशा में की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई को #ऑपरेशन_आघात नाम दिया है । ऑपरेशन आघात के तहत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं की अवैध खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में 11 एवं 12 फरवरी को कोतवाली एवं लैलूंगा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी और शराब बिक्री के मामलों का भंडाफोड़ किया गया है, जिसमें अवैध गांजा और भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है ।

➤ लैलूंगा पुलिस : दुपहिया पर गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार, 3 किलो गांजा और दुपहिया जप्त
कल दिनांक 11.02.2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर ग्राम पाकरगांव अटल चौक के पास केंदाटिकरा मार्ग पर घेराबंदी की। कार्रवाई दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर टी.वी.एस. राईडर मोटर सायकल में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। चालक ने अपना नाम मोहन यादव उर्फ गुन्नू (22 वर्ष), निवासी पत्थलगांव बिलाईटांगर वार्ड क्रमांक 09 थाना पत्थलगांव जिला जशपुर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बिरोज कुमार दास ब्राम्हण (36 वर्ष), निवासी घरजियाबथान थाना पत्थलगांव जिला जशपुर बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 03 किलो 170 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपये है, तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर टी.वी.एस. राईडर मोटर सायकल (कीमत लगभग 10,000 रुपये) जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरधारी साव, उप निरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक चमरसाय भगत एवं गोविन्द बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

➤ कोतवाली पुलिस : जोगीडिपा में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 25 पाव देशी शराब और 2 बॉटल अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं टीम द्वारा जोगीडीपा निवासी बलराम सहिस (36 वर्ष) को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि आरोपी किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री कर रहा है। रेड के दौरान प्रारंभिक इंकार के बाद सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने दुकान से 19 पाव देशी प्लेन, 06 पाव देशी मसाला तथा 02 बोतल मैकडावल नंबर वन अंग्रेजी शराब कुल 06.00 बल्क लीटर (कीमत 3640 रुपये) निकालकर पेश किया। जप्ती उपरांत आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक जितेन्द्र दुबे एवं कमलेश यादव शामिल रहे।

👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश —
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि “जिले में अवैध शराब, गांजा, प्रतिबंधित दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #ऑपरेशन_आघात के माध्यम से ऐसे तत्वों के विरुद्ध निरंतर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के लिए अब जिले में कोई स्थान नहीं है।” उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ऑपरेशन_आघात से अवैध मादक पदार्थों पर होगा सख्त प्रहार, कोतवाली पुलिस की अवैध शराब और लैलूंगा पुलिस की गांजा तस्कारों पर कार्रवाई, लैलूंगा में 3 किलो गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, एक मोटर सायकल भी जप्त

ऑपरेशन अंकुश : अवैध मादक पदार्थों पर सख्त प्रहार के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में प्रारंभ हुआ ऑपरेशन अंकुश, कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार क्षेत्र में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?