June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल, थाना प्रभारी तमनार ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक में बीट सिस्टम को प्रभावी बनाने और ‘ऑपरेशन आघात’ की दी जानकारी

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराध मुक्त रायगढ़ के लक्ष्य को लेकर जिले में सूचनातंत्र को मजबूत करने तथा बीट पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं । एसएसपी श्री शशि मोहन द्वारा सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को बीट प्रणाली को प्रभावी बनाये जाने निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में थाना तमनार में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा ग्राम कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करने और “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम के लिए बीट प्रभारी नियुक्त हैं और ग्राम कोटवारों को उनके साथ नियमित संपर्क बनाए रखना होगा, ताकि गांव स्तर पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवपदस्थ एसएसपी की मंशा के अनुरूप बीट प्रणाली को सक्रिय एवं जवाबदेह बनाया जाएगा, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ घटना-दुघर्टना में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके।
थाना प्रभारी ने ऑपरेशन आघात के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि तमनार क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा तथा खुडखुडिया जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कोटवारों को निर्देशित किया कि गांव में यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधि संचालित होती दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
बैठक में सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी विशेष बल दिया गया। बच्चों की परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए गांवों में अनावश्यक डीजे अथवा तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर नियंत्रण रखने, समझाइश देने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को अवगत कराने कहा गया। साथ ही प्रत्येक गांव में मुसाफिर पंजी संधारित करने, बाहरी व्यक्तियों, जड़ी-बूटी बेचने वाले फेरीवालों, सोना-चांदी चमकाने वाले घुमंतू व्यक्तियों का विवरण दर्ज करने तथा संदिग्ध स्थिति में उन्हें गांव से हटाने की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी ने बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए तथा ग्रामीणों तक यह जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब सेवन के बाद वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश देने को कहा गया।
तमनार पुलिस द्वारा आयोजित यह बैठक पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और ग्राम स्तर पर अपराध की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से अपराध मुक्त एवं सुरक्षित क्षेत्र की दिशा में ठोस आधार तैयार किया जा रहा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?