February 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते पकड़े गए, उर्दना पेट्रोल पंप से चोरी हुई थी प्लांटकर्मी की मोटरसाइकिल विष्णुदेव साय ने किया पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन-पूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की कामना कर मंदिर की दिव्यता का किया सराहना धान खरीदी केन्द्र पहुंचे 3 जंगली हाथी, अब तक 300 से अधिक बोरी धान खाया और फैलाया, जिले में 113 हाथी, रखी जा रही नजर श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम – मुख्यमंत्री, सत्यनारायण बाबा धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- 31 मार्च तक पूरे देश में नक्सलवाद होगा समाप्त, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का संकल्प होगा पूरा ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 नग गौवंश तस्करों से मुक्त, जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप्त की

धान खरीदी केन्द्र पहुंचे 3 जंगली हाथी, अब तक 300 से अधिक बोरी धान खाया और फैलाया, जिले में 113 हाथी, रखी जा रही नजर

रायगढ़. जिले में बीती रात धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर तीन जंगली हाथियों ने तकरीबन 10 से अधिक धान की बोरियों को खाकर और फैलाकर नुकसान पहुंचाया है। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला रायगढ़ वन मंडल का है।
जिला मुख्यालय से तकरीबन 12 किलोमीटर दूर बंगुरसिया गांव में स्थित धान खरीदी केन्द्र एक बार फिर से तीन जंगली हाथी पहुंच गए। इस दौरान हाथियों ने यहां से दस से अधिक धान की बोरियों को खाया और फैलाया है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ वन मंडल के पडिगांव परिसर में इन दिनों 31 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी दल में से तीन जंगली हाथी बीती रात बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र पहंुचा था। साथ ही इन हाथियों ने एक किसान के सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
300 से अधिक बोरी धान का नुकसान
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि धान खरीदी की शुरूआत होनें के बाद बीते 17 दिसंबर से बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में जंगली हाथी पहुंच रहे हैं, और अब तक 327 से अधिक धान की बोरियों को हाथी ने खाकर और फैलाकर नुकसान पहुंचाया जा चुका है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हर साल धान खरीदी केन्द्र के समय हाथी यहां पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं। जिसके बाद वन विभाग नुकसान का आंकलन करके भरपाई करता है।
जिले में 113 हाथियों की मौजूदगी
एक जानकारी के अनुसार इन दिनों रायगढ़ जिले के जंगलों में कुल 113 जंगली हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जिसमें रायगढ़ वन मंडल में जहां 52 हाथी तो धरमजयगढ़ वन मंडल में 62 हाथियों की मौजूदगी है। हाथियों के इस दल में 26 नर, 57 मादा के अलावा 30 शावक शामिल है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?