August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- 31 मार्च तक पूरे देश में नक्सलवाद होगा समाप्त, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का संकल्प होगा पूरा

रायगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार की शाम रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान शहर के डिग्री कालेज में स्थित लाल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा भी की।
शनिवार की शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले से सीधे रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान डिग्री कालेज के लाल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात्रि रायगढ़ में विश्राम के बाद कल विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लंेगे। साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर कोसमनारा में स्थित बाबा धाम में आयोजित पूजा अर्चना में भी शामिल होंगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के संबंध में कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का संकल्प जरूर पूरा होगा। 31 मार्च तक पूरे देश में नक्सलवाद समाप्त करना है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की तादाद ज्यादा थी, लेकिन हमारे जवानों के साहस के बलबूत अब नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में समाप्ति की ओर है। बस्तर क्षेत्र जो कि बीते चार दशकों से अधिक समय से विकास से अछूता रहा, नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त होते ही वहां भी विकास कार्य होंगे। होली से पहले किसानों को दिये जाने वाली खुशखबरी के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल 25 लाख 24 हजार किसानों का धान खरीदा गया है। होली से पहले किसानों का होली अच्छा हो इसके लिये अंतर की जो राशि उनके खातों में जमा किया जाएगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?