August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम

महुआ बीनने गई बालिका से छेड़छाड़ की घटना में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी जोबी में छेडखानी और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज, पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को लिया हिरासत में

रायगढ़ । जिले में महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के सख्त और त्वरित कार्रवाई के निर्देश के तहत पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 08.03.2026 को एक स्थानीय ग्रामीण द्वारा पुलिस चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 12 वर्षीय बेटी घर के अन्य सदस्यों के साथ जंगल क्षेत्र में महुआ बीनने गई थी। सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर महुआ बीन रहे थे। कुछ देर बाद जब घर जाने के लिए बालिका को खोजा गया तो वह आसपास नहीं मिली। परिवार के लोगों द्वारा आवाज लगाने पर कुछ दूरी पर खेत की झोपड़ी की ओर से बालिका रोते हुए वापस आई।
बालिका ने परिजनों को बताया कि कृष्णा राठिया उसे गलत नीयत से पकड़कर जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था। बालिका ने किसी तरह उसका हाथ छुड़ाकर वहां से भागकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी जोबी में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 74 बीएनएस एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण उर्फ कृष्ण कुमार राठिया (उम्र 28 वर्ष) निवासी चौकी जोबी क्षेत्र को हिरासत में लिया गया।
मामले की अग्रिम विवेचना चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जहां से जेल वारंट पर उसे जेल दाखिल किया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?