June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध; कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ । रायगढ़ शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, वहीं सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल टीम, थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस अधिकारियों ने दुकान संचालक मोहम्मद फारुक निवासी लक्ष्मीपुर, रायगढ़ से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में नई और पुरानी मोबाइल की खरीद-फरोख्त की जाती है। कल दिनांक 09 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे।
आज सुबह लगभग 10:00 बजे जब वे दुकान पहुंचे और शटर खोलकर अंदर गए तो देखा कि दुकान के शोकेस काउंटर में रखे मोबाइल अस्त-व्यस्त पड़े हुए थे। जांच करने पर काउंटर टेबल के पास शोकेस में रखे 16 नग आईफोन मोबाइल और काउंटर की दराज में रखे 30 हजार रुपये नकद गायब मिले। आगे जांच करने पर पता चला कि दुकान के दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोड़कर चोर अंदर घुसा और ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान से मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी गए मोबाइल और नकदी की कुल कीमत लगभग 13 लाख 39 हजार रुपये बताई गई है।
घटना की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए संदिग्ध की तस्वीरें जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी साझा की गई हैं। साथ ही पुलिस ने मीडिया के माध्यम से भी संदिग्ध की तस्वीरें जारी करते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को संदिग्ध के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना कोतवाली पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?