March 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रम न्यायालय की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन मामले में 13.96 लाख का जुर्माना “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में फरार 5 आरोपी गिरफ्तार, आदतन बदमाश अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत और तीन विधि से संघर्षरत बालक थे मारपीट में शामिल सिंधु भवन में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, चेट्रीचंड महोत्सव समिति सिंधी समाज के आयोजन में सैकड़ो युवाओं ने किया रक्तदान घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रायगढ़ में होटलों व रेस्टोरेंट में औचक जांच, कलेक्टर के निर्देश और एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम की कार्रवाई इलेक्ट्रिक टावर में चौकीदार का काम कर रहे युवक की खून से लथपथ हालत में लाश, मिली, पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी खेत में बेहोश मिला हाथी, मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़, पेट में संक्रमण होनें की आशंका, चिकित्सकों की टीम पहुंची

सिंधु भवन में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, चेट्रीचंड महोत्सव समिति सिंधी समाज के आयोजन में सैकड़ो युवाओं ने किया रक्तदान

रायगढ़। चेट्रीचंड महोत्सव समिति सिंधी समाज के द्वारा आज बुधवार 11 मार्च को सिंधु भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में समाज के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
चेट्रीचंड महोत्सव समिति सिंधी समाज के द्वारा आज सुबह सिंधु भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में सिंधी समाज के युवा, महिलाओं एवं युवतियांे ने भारी संख्या में पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान सिंधी समाज के युवाओं का कहना था कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि चेट्रीचंड महोत्सव केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि समाज सेवा का भी संदेश देता है। इसी भावना के साथ हर वर्ष रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाता है, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। समाज के सदस्यों ने बताया कि रक्तदान शिविर का सफल बनाने में रायगढ़ ब्लड बैंक, संजीवनी हास्पीटल रायगढ़, संचालक श्री प्रदीप पाण्डेय एवं लक्ष्य ब्लड बैंक, शाखा अनुपम डायगनोस्टिक सेंटर, संचालक डॉ श्रीमती सोनल केडिया का योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान सिंधी समाज के वरिष्ठजन, युवा सदस्य एवं समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?