March 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रम न्यायालय की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन मामले में 13.96 लाख का जुर्माना “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में फरार 5 आरोपी गिरफ्तार, आदतन बदमाश अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत और तीन विधि से संघर्षरत बालक थे मारपीट में शामिल सिंधु भवन में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, चेट्रीचंड महोत्सव समिति सिंधी समाज के आयोजन में सैकड़ो युवाओं ने किया रक्तदान घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रायगढ़ में होटलों व रेस्टोरेंट में औचक जांच, कलेक्टर के निर्देश और एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम की कार्रवाई इलेक्ट्रिक टावर में चौकीदार का काम कर रहे युवक की खून से लथपथ हालत में लाश, मिली, पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी खेत में बेहोश मिला हाथी, मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़, पेट में संक्रमण होनें की आशंका, चिकित्सकों की टीम पहुंची

नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार, शादी घर में पडोसी युवक ने बालिका को जबरन कमरे में ले जाकर की छेड़खानी

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट 9 मार्च को बालिका के परिजनों द्वारा थाना पूंजीपथरा में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को पकड़ लिया।
बालिका की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उनके घर से लगे परिवार में चचेरे देवर की शादी का मंडप लगा हुआ है और शादी के कारण घर में मेहमान आए हुए थे। 08 मार्च की रात करीब 9.30 बजे घर के सभी लोग खाना-पीना कर रहे थे। उसी दौरान उनकी नाबालिग बेटी घर के बाहर बैठी थी, जो कुछ देर बाद आसपास दिखाई नहीं दी।
परिजनों ने आसपास खोजबीन की और पड़ोसी आकाश मांझी (19 वर्ष) के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर आकाश मांझी खुले बदन बाहर निकला और लड़की के वहां नहीं होने की बात कही। संदेह होने पर जब परिजन उसके घर के अंदर गए तो कमरे से बालिका रोते हुए बाहर आई और बताया कि आकाश मांझी उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचते हुए अपने कमरे के अंदर ले गया था और गलत काम करने की नीयत से अपने कपड़े उतार दिए थे, तभी घरवालों की आवाज सुनकर उसे छोड़ दिया।
महिला की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 74 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने महिला उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर से बालिका का कथन दर्ज कराकर, बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां पूछताछ में आरोपी आकाश मांझी (19 वर्ष) ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?