June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण
ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी, भूपदेवपुर, पुसौर और तमनार पुलिस की कार्रवाई में 84 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

 

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में दिनांक 14.03.2026 को थाना भूपदेवपुर, पुसौर और तमनार पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध बिक्री के लिए रखी गई महुआ शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

भूपदेवपुर पुलिस की दो बड़ी शराब रेड, 70 लीटर महुआ शराब जब्त
जानकारी के अनुसार थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम जबलपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जबलपुर निवासी शनिराम महंत नदी किनारे खेत में बने झोपड़ी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग द्वारा टीम के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की गई। रेड के दौरान संदेही शनिराम महंत झोपड़ी के पास मिला, जिससे पूछताछ करने पर उसने शराब बिक्री करना स्वीकार किया और 15 लीटर, 10 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बों/जरीकेनों में रखी कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद कराई गई। आरोपी शनिराम महंत पिता हनुदास महंत उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर भेजा गया है।

इसी कार्रवाई के दौरान भूपदेवपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जबलपुर निवासी ललिता डनसेना भी नदी किनारे झोपड़ी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर रेड कार्रवाई कर आरोपी के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 3,000 रुपये) जब्त की गई। आरोपीया ललिता डनसेना पति बाबूलाल डनसेना उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर के विरुद्ध भी धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के साथ प्रधान आरक्षक सत्यम पटेल, संजय तिर्की, सुरेन्द्र ठाकुर तथा आरक्षक जगमोहन ओग्रे, बोधराम मांझी, सुरेश सिदार, महेन्द्रपाल मरावी, गोवर्धन सिदार एवं महिला आरक्षक कलिस्ता कुजूर शामिल रहे।

पुसौर पुलिस की कार्रवाई, बरगद छाप महुआ शराब के 28 पाउच जब्त
वहीं थाना पुसौर पुलिस को ग्राम कठानी मेन रोड के पास उड़ीसा की बरगद छाप महुआ पाउच शराब की बिक्री की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बनबस गुप्ता पिता बाहाबल गुप्ता उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम कठानी थाना पुसौर जिला रायगढ़ को पकड़कर उसके कब्जे से 180 एमएल क्षमता वाले 28 पाउच (कुल 5 लीटर 40 एमएल) महुआ शराब, कीमत लगभग 1,400 रुपये जब्त की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय, आरक्षक दिनेश गोड़ तथा विजय कुसवाहा शामिल रहे।

तमनार पुलिस की पेट्रोलिंग कार्रवाई, अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा गया
इसी तरह थाना तमनार पुलिस द्वारा दिनांक 13.03.2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम जरेकेला में कार्रवाई कर मोहित भारद्वाज पिता मंगलू भारद्वाज उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कठरापाली थाना तमनार को अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास रखे प्लास्टिक थैले में 5 लीटर क्षमता की जरीकेन तथा दो स्प्राइट बोतलों में भरी कुल 9 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 1,800 रुपये) जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, आरक्षक शशिभूषण उरांव तथा महिला आरक्षक सीमा लकड़ा शामिल रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?