August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा रक्तदान और मानव सेवा की मिसाल: रायगढ़ पुलिस के आरक्षक रवि श्रीवास को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’ रायगढ़ में डेयरी एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण, पनीर-दही सहित चार नमूने लिए गए महापौर जीवर्धन चौहान ने दो वार्डों में 10 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन कबीर चौक में तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत , बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर   चिमटापाली जंगल में जुआ फड़ पर घरघोड़ा पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, 12,800 नगद व ताश-पत्ती जब्त

सत्यानंद प्रधान के हत्यारे अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ जिले में पिछले दिनों 18 फरवरी को सत्यानंद प्रधान की हत्या मामले में अब कोलईबहाल गांव की महिला समूह की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सीबीआई जांच कराने एवं जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में कोलईबहाल महिला समूह की महिलाओं ने बताया है कि अज्ञात लोगों ने 18 फरवरी की रात सत्यानंद प्रधान की हत्या कोलईबहाल-बेहरापाली पुल के पास कर दी गई थी। इस घटना के काफी दिन बीत जाने के बावजूद अपराधी की गिरफ्तारी नही हो पाने से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। महिलाओं ने बताया कि अभी तक पुलिस ने कई युवकों एवं महिलाआंे से पूछताछ की जा चुकी है। लगातार पूछताछ के कारण क्षेत्र के लोगों को मानसिक तनाव एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने यह भी कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा नही हो पाता है तो क्षेत्र के लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कमजोर हो सकता है। इस लिहाज से गांव की महिला समूह ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने एवं जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
गांव में मादक पदार्थ की होती है बिक्री
कोलईबहाल महिला समूह की महिलाओं ने अपने ज्ञापन के माध्यम से यह भी शिकायत किया है कि कुछ मोहल्लों में मादक पदार्थो की अवैध बिक्री हो रही है। जिससे कारण बाहरी लोगों का उनके गांव में आना-जाना लगा रहता है। इसलिये उन्होंने अपने ज्ञापन में मादक पदार्थ की बिक्री पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?