August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

बिलासपुर व किरीतमाल में 92.लीटर शराब व 200 किलो महुआ लाहन जब्त, अवैध महुआ शराब के खिलाफ भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

रायगढ़। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम-बिलासपुर और किरीतमाल में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त किया है। इस दौरान कई आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह तथा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस थाना भूपदेवपुर और आबकारी विभाग की टीम ने दोनों गांवों में दबिश देकर अवैध रूप से बनाई और संग्रहित की जा रही महुआ शराब को जब्त किया। संयुक्त कार्रवाई में कुल 92.500 लीटर महुआ शराब और लगभग 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूपदेवपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस ने ग्राम किरीतमाल निवासी श्रवण कुमार लहरे (43 वर्ष) से 7 लीटर महुआ शराब जब्त कर प्रकरण क्रमांक 42ध्2026 दर्ज किया है। इसी तरह मालती बाई डनसेना, निवासी किरीतमाल से भी 7 लीटर महुआ शराब बरामद कर प्रकरण क्रमांक 43ध्2026 कायम किया गया। वहीं ग्राम बिलासपुर निवासी संतोषी चौहान (38 वर्ष) के पास से भी 7 लीटर महुआ शराब जब्त कर प्रकरण क्रमांक 44-2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आबकारी विभाग की टीम ने भी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई मामलों में प्रकरण कायम किए हैं। ग्राम-बिलासपुर निवासी मुनु चौहान (30 वर्ष) के पास से 6.500 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वृत्त खरसिया में प्रकरण क्रमांक 111-2026 दर्ज किया गया। इसी प्रकार किरीतमाल निवासी रमेश लहरे (22 वर्ष) से 3 लीटर तथा मोंगरा बाई लहरे (70 वर्ष) से 2 लीटर महुआ शराब जब्त कर धारा 34(1)(क) के तहत क्रमशः प्रकरण क्रमांक 109-2026 और 110-2026 कायम किए गए। इसके अलावा ग्राम किरीतमाल में कार्रवाई के दौरान 60 लीटर महुआ शराब और लगभग 200 किलोग्राम महुआ लाहन भी बरामद किया गया। इस मामले में आबकारी वृत्त रायगढ़ (शहर) द्वारा प्रकरण क्रमांक 136ध्2026 दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। सहायक आयुक्त आबकारी ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?