August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

गजानंदपुरम कॉलोनी के लोगों ने कार्यपालन अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा, ट्रांसफार्मर यार्ड को दूसरे स्थान पर शिप्ट करने की मांग

रायगढ़ में कोतरा रोड क्षेत्र में बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर गोदाम है। जहां हजारों की संख्या में नए-पुराने ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है और इस ट्रांसफार्मर यार्ड को दूसरे स्थान पर शिप्ट करने की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए गजानंदपुरम कॉलोनी के लोगों ने कार्यपालन अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा है। मोहल्लेवासियों के द्वारा अपने आवेदन में बताया गया है कि गजानंदपुरम कॉलोनी के समीप ट्रांसफार्मर यार्ड बना दिया गया है। जिसमें लाखों की संख्या में ट्रांसफामर्स रखे गए हैं।
जिसमें पिछले साल भयंकर आगजनी की घटना हो चुकी है। ऐसे में सुरक्षा के लिए लिहाज से महज एक बोरवेल खोद दिया गया है। मोहल्लेवायिों का कहना है कि अस्थायी रूप से ट्रांसफार्मर को कॉलोनी की बाउंड्रीवाल से कम से कम 50 मीटर दूर रखी जाए, ट्रांसफार्मर यार्ड को किसी दूसरे स्थान पर शिप्ट किए जाए, जो कि किसी भी रिहायशी इलाके के नजदीक न हो। मोहल्लेवासियों ने अपने आवेदन में भी यह भी कहा है कि विभाग के द्वारा इसे हटाया नहीं गया है, ऐसे में क्या किसी का जान जाने या फिर किसी का घर जलने का इंतजार किया जा रहा है।
गजानंदुपुरम कॉलोनी के मोहल्लेवासियों ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक और कलेक्टर को भी जानकारी दे चुके हैं।
इस दौरान मोहल्लेवासियों को आश्वसन दिया गया था। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मौके का निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर यार्ड को दूसरे विरान जगह पर शिप्ट किया जाए। ताकि आने वाले दिनों में कोई बड़ी घटना घटित न हो सके।
साल 2025 में ट्रांसफार्मर स्टोर एरिया में आग लगने की घटना घटित हुई थी। इस दौरान लगभग 150-200 ट्रांसफार्मर जल गए थे और इससे बिजली विभाग को करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ था। आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही थी और पास के गजानंद पुरम कॉलोनी में भी इसका असर देखा गया था। ऐसे में कॉलोनी के कुछ घर को खाली करवाया गया था।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?