August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा रेड में 5 किलो से अधिक गांजा जब्त, स्कूटी से गांजा परिवहन करते विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया, 3 लाख का मशरूका बरामद

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 मार्च को थाना लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी से गांजा परिवहन कर रहे विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ग्राम जमुना की ओर से टी.व्ही.एस स्कूटी क्रमांक ओ.डी. 31 पी 0646 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम पाकरगांव की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव अपने स्टाफ के साथ तत्काल रवाना होकर ग्राम पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की।
घेराबंदी के दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए गवाहों की उपस्थिति में स्कूटी की तलाशी लेने पर उसके सामने रखे प्लास्टिक पन्नी में गांजा मिला। पूछताछ में अपचारी बालक ने बताया कि वह उड़ीसा के लेफरीपारा से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए ला रहा था।
बरामद मादक पदार्थ का वजन 5 किलो 100 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है। साथ ही घटना में प्रयुक्त टी.व्ही.एस स्कूटी (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) जब्त की गई। कुल 3 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।
मामले में थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?