June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की एक और कार्रवाई, 12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त, वाहन सहित करीब 18 लाख का माल बरामद

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर दिनांक 17.03.2026 को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रायगढ़ की ओर से एक 12 चक्का ट्रक में अवैध स्क्रेप कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंका यादव द्वारा तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय कर संदिग्ध वाहन की निगरानी हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा गेरवानी स्थित अमरजीत ढाबा के सामने रोड पर घेराबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार ट्रक क्रमांक OR07 W 8355 को रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेश यादव पिता गयाप्रसाद यादव उम्र 20 वर्ष निवासी नसरतपुर थाना धनर्वा जिला पटना (बिहार) बताया। ट्रक में लोड स्क्रेप कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिए जाने पर चालक द्वारा किसी प्रकार के कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।

वाहन में लोड सामग्री चोरी का होने के संदेह पर पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए गवाहों के समक्ष ट्रक क्रमांक OR07 W 8355 (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) एवं उसमें लोड 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) कुल करीब 18 लाख रुपये का माल जब्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 35 (क) (ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पाए जाने पर इस्तगासा तैयार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
थाना प्रभारी पूंजीपथरा रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी एवं विनोद शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?