June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

लूटपाट की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, युवक से बोतल से हमला कर छीनी थी नकदी, कुछ ही घंटों में कोतवाली पुलिस ने सुलझाया मामला

रायगढ़ । 17 मार्च की रात लूटपाट की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना के संबंध में प्रार्थी नितेश गुप्ता (28 वर्ष) निवासी ढिमरापुर प्यासा मैदान रायगढ़ ने 18 मार्च की रात्रि थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 मार्च 2026 की रात करीब 08:00 बजे वह अपने स्कूटी से बड़े रामपुर स्थित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान बीयर लेने गया था। बीयर खरीदकर लौटते समय रोड किनारे खड़ी स्कूटी की डिक्की में बोतल रखते समय इंदिरानगर निवासी राजा खान एवं अफसर खान ने उससे विवाद किया। विवाद के दौरान आरोपी राजा खान ने बीयर की बोतल सिर पर मारकर उसे घायल कर दिया और दोनों आरोपियों ने मिलकर स्कूटी की डिक्की खुलवाकर उसमें रखे 10,000 रुपये लूटकर फरार हो गए।
मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 309(6), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस को तत्काल आरोपियों की पतासाजी के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को इंदिरानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया तथा उनके कब्जे से लूटे गए रकम में से खर्च उपरांत शेष 3,500 रुपये बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में (1) मीर हसमत अली उर्फ राजा (28 वर्ष) निवासी इंदिरानगर रायगढ़ एवं (2) मोहम्मद अफसर (38 वर्ष) निवासी इंदिरानगर रायगढ़ शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?