August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

जिंदल कालोनी के पास दिखा तेंदुआ..! सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम जांच में जुटी

रायगढ़.  रायगढ़ जिले में शहर से लगे इलाके में अब एक तेंदुआ को देखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर सर्चिंग में जुट गई है, अभी तक तेंदुए की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
जिला मुख्यालय से तकरीबन 8 किलोमीटर दूर जिंदल कंपनी कालोनी के पास स्थित एक गार्डन के आसपास सोमवार की रात एक तेंदुआ को पतरापाली- चिराईपानी के आसपास देखा गया है। इस दौरान कुछ लोगों के द्वारा इसका वीडियो भी बनाया गया है, जो अब सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल भी हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।
वायरल 8 सेकेंड के वीडियो में तेंदुआ गार्डन से होते हुए जंगल की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास के ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए बताया है कि संभवतः जंगलों से भटकते हुए तेंदुआ रिहायशी इलाके तक आ पहुंचा है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। साथ ही आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिंदल कालोनी के सुटिंग रेंज में तेंदुआ देखे जाने की बात कही जा रही है। जिसकी पुष्टि करने में विभाग की टीम लगी है, फिलहाल अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?