August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

रायगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूमः भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जयघोष से गुंजायमान हुआ शहर

रायगढ़। रायगढ़ शहर रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और गौरव से सराबोर हो उठा। ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर भाग लिया, जिससे पूरे शहर में उत्सव का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
निकली भव्य शोभायात्रा
भगवान परशुराम की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरती हुई निकली, जिसमें सजीव झांकियाँ, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि और कर्मा नृत्य ने जनमानस का मन मोह लिया। भगवान परशुराम की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें उनके शौर्य और तप की झलक दिखाई गई।
गूंजे जयघोष, बही भक्ति की बयार
शहरवासी जय परशुराम के जयघोष के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। पारंपरिक परिधान में सजे श्रद्धालु, बालक-बालिकाओं की प्रस्तुतियाँ और विशेष रूप से बुलवाए गए वाद्य दल ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
सप्ताहभर चला सांस्कृतिक कार्यक्रम
शोभायात्रा के पूर्व सप्ताहभर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजित की गई, जिसमें महा आरती, भक्ति नृत्य, भजन संध्या और मनोरंजक गेम्स ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य किया।
समापन पर भावविभोर हुआ ब्राह्मण समाज
शोभायात्रा के समापन पर भक्तों की आंखों में आस्था की चमक और हृदय में गर्व का भाव स्पष्ट झलक रहा था। भगवान परशुराम का यह पावन उत्सव विप्रजनों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर बनकर उभरा।
समिति के प्रचार प्रसार मंत्री कमल शर्मा ने बताया कि पूरे आयोजन को सफल बनाने में ब्राह्मण सेवा समिति एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के सभी सदस्यों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। दोनों समितियों के समन्वय और नेतृत्व में यह आयोजन भव्य, अनुशासित और प्रेरणादायक रूप में संपन्न हुआ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?