August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

रायगढ़। रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत हो गई। शादी समारोह शामिल होनें जाते समय रास्ते में गिरे टोपी उठाते समय यह घटना हुई है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव मैत्री ने सिटी कोतवाली थाने में आज रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल उसका बड़साला केशर चंद मैत्री निवासी सकराली जो कि वर्तमान में तराईमाल क्षेत्र में रहकर चंद्रहासिनी स्टील में काम करते आ रहा था। कल सुबह 10 बजे केशर चंद्र मैत्री अपनी मोटर सायकल होंडा साइन क्रमांक सीजी 13 यू 1353 में अपनी पत्नी धनबाई मैत्री एवं बेटी समीक्षा के साथ तराईमाल से शादी कार्यक्रम में शामिल होनें रायगढ़ आ रहा था। बाईक सवार जब लाखा के पास पहुंचे ही थे कि उसकी बेटी समीक्षा का टोपी गिर गया। जिसके बाद केशर चंद सड़क किनारे मोटर सायकल को खड़ी करके टोपी उठाने गया था। इसी बीच घरघोड़ा की तरफ से आ रहे पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 बीए 1025 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए केशरचंद मैत्री को जोरदार ठोकर मार दिया।
मोटर सायकल की ठोकर से केशर चंद मैत्री के सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोट आने की स्थिति में उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल रायगढ़ के लिये लाया गया, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही डाक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिये एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां कल शाम करीब साढ़े 5 बजे केशर चंद मैत्री की मौत हो गई।
बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस पल्सर मोटर सायकल चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) 125, 218 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?