August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

अप्रैल में ही ‘अग्निपरीक्षा’… रायगढ़ में सूरज का कहर, 40 पार तापमान ने थाम दी शहर की रफ्तार, दोपहर में सड़के हो रही सुनी

रायगढ़। रायगढ़ में गर्मी ने इस बार अपै्रल महीने से ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पहले जून-जुलाई में जिस तरह की गर्मी होती थी वैसी गर्मी से इस बार अपै्रल महीनें में ही लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। रोजाना पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गो पर इसका खासा असर पड़ रहा है।
शहरवासी बताते हैं कि गर्मी ने इस बार पुराने सारे रिकार्ड तोड़ दिया है। सुबह 10 बजते ही जहां किसी काम के सिलसिले में निकलना मुश्किल हो गया है वहीं शाम 6 से 7 बजे तक गर्म हवा चल रही है। दोपहर में रायगढ़ की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। जहां कभी चहल-पहल रहती थी, वहीं अब तेज धूप और तपती लू के डर से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बाजारों में भी भीड़ कम नजर आ रही है, दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में मायूस बैठे हैं। कुछेक शीतल पेय दुकानों में ही खासकर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर मजदूरों और रोज कमाने-खाने वालों पर पड़ रहा है। तपती धूप में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। कई लोग चक्कर, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टी पहले ही घोषित कर दी है। वहीं डॉक्टरों ने भी लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, अधिक से अधिक पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह गर्मी और भी खतरनाक साबित हो सकती है।
मौसम के इन तेवर को देखकर साफ है कि आने वाले दिनों में हालात और भी कठिन हो सकते हैं। अप्रैल में ही इस तरह की गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया है कि अब सबकी निगाहें आसमान की ओर हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?