August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

“ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर गुम बालिका की खोज के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा एक और गुम बालिका को दस्तयाब किया गया है । जूटमिल थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है तथा उसे बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी विकास यादव पिता अरुण यादव उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना के संबंध में 18 अप्रैल 2026 को बालिका के परिजनों ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अप्रैल की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे, लेकिन अगली सुबह बालिका अपने कमरे में नहीं मिली। परिजनों द्वारा आसपास, रिश्तेदारों और मोहल्ले में खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला तथा मोबाइल फोन भी बंद पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की।
जांच के दौरान बालिका के संपर्क में चंद्रपुर निवासी विकास यादव के होने की जानकारी सामने आई, जिस पर पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी उसे उसके पिता का तबियत खराब हो गया है, देखकर आते हैं कहकर अपनी कार में बालिका को अपने घर ले गया, जहां दूसरे दिन बालिका के मर्जी के बगैर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर से बाइक CG 13 AG 9504 में बस्‍ स्टैण्ड लाकर छोड़कर भाग गया । आरोपी के खिलाफ धारा 64 बीएनएस एवं 06 पॉक्सो एक्ट की धारा विस्तारित कर पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त दोनों दोनों वाहनों को बरामद कर आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?