June 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) से भरे ट्रेलर को चक्रधरनगर पुलिस ने किया जब्त “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने उर्दना में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमती 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी वाहिद अंसारी गिरफ्तार रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश, लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता से वारदात के तुरंत बाद मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार बंदी मौत मामले में बढ़ी सख्ती: दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट, पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार , 2.728 किलोग्राम गांजा और नगदी जब्त

रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस द्वारा एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा और थाना पुसौर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेप बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
I20 कार में गांजा बेचने आए दो तस्करों को पूंजीपथरा पुलिस ने दबोचा

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर ग्राम तुमीडीह महुआ चौक पठान कॉलोनी के पास पुलिस ने दबिश दी, जहां कुछ व्यक्ति I20 कार से गांजा लेकर ग्राहकों की तलाश में बैठे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों खिरोधर यादव निवासी जिला जशपुर और पुरुषोत्तम यादव निवासी ग्राम तुमीडीह को पकड़ा, जबकि एक आरोपी कार क्रमांक CG13BH5917 लेकर मौके से फरार हो गया। विधिवत तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो थैलों में कुल 2.728 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 24,500 रुपये है। साथ ही गांजा बिक्री की 5,000 रुपये नगद रकम भी जब्त की गई। कुल 29,500 रुपये की जप्ती कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
औरदा डीपापारा में आरोपी को गांजा बेचने ग्राहक तलाश कर रहा आरोपी गिरफ्तार
“ऑपरेशन आघात” अभियान के तहत कल 25 अप्रैल को थाना पुसौर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम औरदा डीपापारा चौक में कार्रवाई करते हुए आरोपी साधराम सिदार (71 वर्ष) को गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के निर्देशन में की गई घेराबंदी के दौरान आरोपी के कब्जे से 745 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत 7,450 रुपये है, बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना पुसौर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की यह लगातार कार्रवाई स्पष्ट करती है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?