August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा, 2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल और चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी 18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, डिजिटल पुलिसिंग, ई-समन, ‘न्याय श्रुति’ (VC गवाही), ई-साक्ष्य और अवैध प्रवासियों के सत्यापन पर दिए सख्त निर्देश रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष जांच, डेयरी, मिठाई दुकानों व होटलों का निरीक्षण

युवा व्यापारी रवि निगानिया का असामयिक निधन व्यापार जगत की अपूरणीय क्षति – सुशील रामदास

रायगढ़ – जिले के लैलूंगा निवासी, युवा व्यापारी एवं छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि निगानिया के असामयिक निधन से पूरे व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका आकस्मिक निधन व्यापार जगत का अपूरणीय क्षति है। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों सहित जिले के व्यापारियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर प्रार्थना की है।

चैम्बर के पदाधिकारियों ने कहा कि रवि निगानिया न केवल एक सफल युवा व्यापारी थे, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। वे छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज में प्रदेश उपाध्यक्ष थे और व्यापारियों की समस्याओं को उठाने तथा उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। अपने सरल, मिलनसार और सौम्य स्वभाव के कारण वे व्यापारियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। समाज सेवा के कार्यों में भी उनकी विशेष रुचि थी और वे समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाते रहे।

उनके निधन पर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल, प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल, रायगढ़ जिला इकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, जिला इकाई उपाध्यक्ष मनोज बेरिवाल, अशोक जैन, मनोज अग्रवाल (माँ सेल्स), अशोक मित्तल, ललित बोंदिया, दिलीप अग्रवाल (मोनू), संजय अग्रवाल (पप्पू), आनंद नाहड़िया, राकेश बापोड़िया सहित अन्य व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

चैम्बर पदाधिकारियों ने अपने शोक संदेश में कहा कि रवि निगानिया एक ऊर्जावान और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कम समय में व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका इस प्रकार असमय चले जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे व्यापारिक समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि रवि निगानिया का सरल स्वभाव, सहयोगी भावना और व्यापारियों के हित में किया गया कार्य हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। उनके निधन से व्यापार जगत को गहरा आघात पहुंचा है। चैम्बर पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में आत्म बल प्रदान करें।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?