June 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) से भरे ट्रेलर को चक्रधरनगर पुलिस ने किया जब्त “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने उर्दना में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमती 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी वाहिद अंसारी गिरफ्तार रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश, लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता से वारदात के तुरंत बाद मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार बंदी मौत मामले में बढ़ी सख्ती: दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

जल्द मिलेगी खर्राघाट से छठघाट तक सीधी सड़क की सुविधा, अवकाश के दिन भी आयुक्त कर रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश

रायगढ़. शहर के बहुप्रतीक्षित शनि मंदिरदृछठ घाट मरीन ड्राइव सड़क निर्माण कार्य का आज निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा निरीक्षण किया गया। विशेष बात यह रही कि अवकाश के दिन भी आयुक्त स्वयं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर शहर के विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता बनाए रखने और कार्य में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए।
सड़क निर्माण पूर्ण होने पर शहरवासियों सहित दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोगों को खर्राघाट से छठघाट तक आवागमन के लिए सीधी एवं सुगम सड़क की सुविधा मिलेगी, जिससे यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।
निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने बताया कि प्रगति नगर मरीन ड्राइव के निर्माण से खर्राघाट से लेकर छठघाट तक सीधा मार्ग उपलब्ध होगा। साथ ही भविष्य में इस मार्ग को बोदाटिकरा पुल तक विस्तारित करने की योजना है, जिससे शहर के बाहरी क्षेत्रों एवं हाईवे तक पहुंच और अधिक आसान हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा के साथ समय की भी बचत होगी। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई तथा संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने स्पष्ट किया कि यह कार्य शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए किया जा रहा है, इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर निगम इंजीनियर्स, ठेकेदार एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?