June 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) से भरे ट्रेलर को चक्रधरनगर पुलिस ने किया जब्त “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने उर्दना में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमती 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी वाहिद अंसारी गिरफ्तार रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश, लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता से वारदात के तुरंत बाद मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार बंदी मौत मामले में बढ़ी सख्ती: दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी बृजनंदन सिंह से मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने केश काउंटर से हिसाब-किताब की डायरी और करीब 1.50 लाख रुपये नगद लूटकर वाहन से फरार हो गए।
थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 143/26 धारा 296,351(3),115 (2), 324 (4), 310 (1) बी०एन०एस० (2023) कायम कर आहतों का उपचार कराया गया है। जिसके बाद जूटमिल पुलिस ने विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित करते हुए पांच आरोपियों — शिवा पटेल उर्फ विक्की, सुखसागर सारथी उर्फ सागर, मनोज सारथी, लोकेश्वर साहु और गणेश दास महंत उर्फ नानु — को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथियों टिकम और किशन महंत के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम पर लूटी रकम में शेष बचे 370 रुपये बरामद किए गए। आरोपियों के अनुसार लूट की राशि भागते समय कुछ रूपये गिर जाना और अधिकांश रूपये आरोपियों ने खर्च कर दिया था।
आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जूटमिल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी
(01) शिवा पटेल उर्फ विक्की पिता नरेश पटेल उम्र 32 साल निवासी धनांगर पटेल मोहल्ला थाना कोतरारोड
(02) सुखसागर सारथी उर्फ सागर पिता पालु राम सारथी उम्र 32 वर्ष सा० धनांगर वार्ड क 05 थाना कोतरारोड
(03) मनोज सारथी पिता गणेश सारथी उम्र 35 साल सा० धनांगर गोड मोहल्ला थाना कोतरारोड
(04) लोकेश्वर साहु पिता टीकाराम साहु उम्र 30 वर्ष सा० धनागर सडकपारा थाना कोतरारोड
(05) गणेश दास महंत उर्फ नानु पिता शौकी दास महंत उम्र 40 वर्ष सा० धनांगर देवलाश पारा थाना कोतरारोड

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?