June 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) से भरे ट्रेलर को चक्रधरनगर पुलिस ने किया जब्त “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने उर्दना में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमती 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी वाहिद अंसारी गिरफ्तार रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश, लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता से वारदात के तुरंत बाद मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार बंदी मौत मामले में बढ़ी सख्ती: दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

सही दवा, शुद्ध आहार अभियान की शुरुआत, सुबह-सुबह डेयरियों पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम, खाद्य पदार्थ के लिए सैंपल, रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई, अभियान रहेगा जारी

रायगढ़। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “सही दवा, शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान आज 27 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह अभियान 11 मई तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य मिलावटखोरी और नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और दवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक आहार और सुरक्षित दवा उपयोग के प्रति जागरूक करना भी इस अभियान का अहम हिस्सा है।
कलेक्टर के निर्देश पर आज सुबह 7 बजे रायगढ़ शहर में संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न डेयरियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, तहसीलदार शिव कुमार डनसेना और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान जगदीश डेयरी, संतोष डेयरी और विकास डेयरी एंड स्वीट्स से दूध, दही, पनीर और खोवा के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
जिला प्रशासन ने निर्देश देते हुए बताया कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत आगे भी नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल और नमूना सहायक सुमन अग्रवाल उपस्थित रहीं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?