June 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) से भरे ट्रेलर को चक्रधरनगर पुलिस ने किया जब्त “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने उर्दना में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमती 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी वाहिद अंसारी गिरफ्तार रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश, लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता से वारदात के तुरंत बाद मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार बंदी मौत मामले में बढ़ी सख्ती: दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

जिले के अंतिम छोर कुरू में जागरूकता का बड़ा संदेश — एसएसपी शशि मोहन सिंह पहुंचे जन-जागरूकता शिविर, नशामुक्ति मॉडल की सराहना

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के अंतिम छोर और खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरू आज जनजागरण, नशामुक्ति और सामाजिक चेतना का केंद्र बना, जहां पुलिस चौकी जोबी द्वारा जन-जागरूकता शिविर एवं नशा मुक्ति-वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना और छायाचित्रों पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल ने बताया कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के विरुद्ध कार्रवाई के साथ समाज को जागरूक करने का समानांतर अभियान भी चलाया जा रहा है। जोबी पुलिस और महिला समूहों के सतत प्रयास से क्षेत्र के 28 गांवों में से 24 गांव नशामुक्ति की दिशा में अग्रसर हो चुके हैं, जो एक सामाजिक परिवर्तन की मिसाल बन रहा है। क्षेत्र की महिलाएं पुलिस के साथ शराब से नव युवकों को दूर करने स्वयं आगे आयी हैं, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और विक्रय के मामलों में कमी आयी है ।
अपने प्रेरक उद्बोधन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने मातृशक्ति की भूमिका को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने नशे को सामाजिक बुराई मानकर जिस इच्छाशक्ति से इसके खिलाफ जनआंदोलन खड़ा किया है, वह केवल पुलिस अभियान नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति है। उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ नशा छोड़ने का अभियान नहीं, बल्कि समाज को मुख्यधारा में लौटाने का आंदोलन है।” एसएसपी ने महिलाओं की इस लड़ाई को सलाम करते हुए कहा कि जोबी क्षेत्र का मॉडल पूरे रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के लिए उदाहरण बन रहा है।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से ही स्थायी बदलाव संभव है और जोबी क्षेत्र में यह समन्वय जमीन पर दिख रहा है। उन्होंने एसडीओपी प्रभात पटेल, चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर और स्थानीय पुलिस टीम की सराहना करते हुए इसे सामुदायिक पुलिसिंग की प्रभावी मिसाल बताया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी खरसिया सीताराम ध्रुव, चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला समूह और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?