June 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) से भरे ट्रेलर को चक्रधरनगर पुलिस ने किया जब्त “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने उर्दना में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमती 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी वाहिद अंसारी गिरफ्तार रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश, लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता से वारदात के तुरंत बाद मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार बंदी मौत मामले में बढ़ी सख्ती: दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम, गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, आरोपी रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़ । थाना पूंजीपथरा पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी से देर रात एटीएम से बड़ी चोरी की वारदात होने से पहले ही विफल कर दी गई। रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गेरवानी चौक स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया है, सूचना पर तत्काल पूंजीपथरा की गस्त पार्टी पहुंची पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को गैस कटर से मशीन तोड़कर रुपए चोरी का प्रयास करते रंगे हाथ दबोच लिया। त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आर्थिक अपराध की घटना टल गई।
जानकारी के मुताबिक घटना बीते रात 03.00 बजे के आसपास की है । पुलिस को गेरवानी स्थित एटीएम पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली जिस पर तत्काल एक्शन लिया गया । थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के निर्देशन पर गश्त टीम के आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा मौके पर पहुंचे, जहां आरोपी एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर कैश निकालने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी पंकज कुमार पासवान को काबू किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गैस कटर बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी पंकज पासवान ने बताया कि वह प्लांट में वेल्डिंग का काम करता था, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में नुकसान और कर्ज के दबाव के चलते उसने एटीएम से चोरी की योजना बनाई थी, लेकिन पूंजीपथरा पुलिस की सतर्कता से उसका मंसूबा नाकाम हो गया। इस घटना से एटीएम मशीन को 3,50,000 रूपये का नुकसान है । घटना के संबंध में इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी दीपक दास महंत उम्र 35 वर्ष की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 305, 316,331(4),62 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पंकज कुमार पासवान पिता योगेन्द्र पासवान 29 साल निवासी ग्राम डूबरीडीह थाना हरिहरगंज जिला पलामू झारखंड हाल मुकाम छटघाट नीचे पारा गेरवानी थाना पूंजीपथरा रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?