June 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) से भरे ट्रेलर को चक्रधरनगर पुलिस ने किया जब्त “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने उर्दना में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमती 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी वाहिद अंसारी गिरफ्तार रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश, लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता से वारदात के तुरंत बाद मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार बंदी मौत मामले में बढ़ी सख्ती: दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

रायगढ़ में हल्की हवा में भी घंटों अंधेरा, भीषण गर्मी में तड़पते लोग, विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी

रायगढ़ । बिजली व्यवस्था इन दिनों रायगढ़ में लोगों के सब्र की परीक्षा ले रही है। मेंटनेंस के नाम पर पहले ही अलग-अलग इलाकों में घंटों बिजली गुल की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब हालात इतने बिगड़ गए हैं कि हल्की हवा चलने पर भी शहर के कई हिस्सों में दिन हो या रात, अचानक घंटों तक अंधेरा छा जाता है।
रायगढ़ जिले में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है, ऐसे में बिजली कटौती लोगों के लिए किसी सजा से कम नहीं बन गई है। घरों में पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। रात के समय अंधेरे और उमस भरी गर्मी लोगों की नींद तक छीन रही है। स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है, जब परेशान लोग शिकायत के लिए विद्युत विभाग से संपर्क करने की कोशिश करते हैं, लेकिन विभाग के फोन नंबर तक नहीं लगते। इससे लोगों में नाराजगी और बेबसी दोनों साफ झलक रही है।
रायगढ़ के स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर मेंटनेंस के बाद भी व्यवस्था इतनी कमजोर है कि हल्की हवा में ही सप्लाई ठप हो जाए, तो फिर इस मेंटनेंस का क्या मतलब? लगातार हो रही इस समस्या ने अब जनआक्रोश का रूप लेना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर व्हास्ट्अप गु्रप में भी अब विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी साफ देखी जा सकती है।
शहरवासियों की मानें तो यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक रायगढ़ के लोग इस अंधेरे और गर्मी की दोहरी मार झेलते रहेंगे?

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?