August 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा, 2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल और चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी 18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, डिजिटल पुलिसिंग, ई-समन, ‘न्याय श्रुति’ (VC गवाही), ई-साक्ष्य और अवैध प्रवासियों के सत्यापन पर दिए सख्त निर्देश

पुलिस की बड़ी सफलता , गौवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, तस्कर स्कार्पियो वाहन छोड़ फरार, रात्रि गस्त में सतर्क पुलिस की कार्रवाई — स्कार्पियो वाहन में ठूसकर ले जाए जा रहे गौवंश को कराया गया मुक्त

रायगढ़ । “ऑपरेशन शंखनाद” का असर जमीनी स्तर पर स्पष्ट नजर आने लगा है। जिले में गौवंश तस्करी पर लगातार हो रही सख्त पुलिस कार्रवाई से दबाव में आकर कुख्यात पशु तस्कर रब्बुल खान जैसे तस्कर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर रहें हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में भूपदेवपुर क्षेत्र में मवेशी तस्करी की एक और कोशिश को विफल कर दिया गया है, जिससे स्पष्ट है कि जिले में तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार जारी है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 28-29 अप्रैल की दरम्यानी रात रात्रि गश्त के दौरान भूपदेवपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कछार क्षेत्र में लाल रंग की स्कार्पियो वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घेराबंदी की गई। पुलिस एवं डॉयल 112 वाहन को आते देख तस्कर वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन खेत की मेड़ में वाहन फंस जाने के कारण वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
मौके पर छोड़े गए स्कार्पियो वाहन क्रमांक OR-02 BL-2698 की तलाशी लेने पर उसमें दो नग गौवंश बिना चारा-पानी के, पैर बांधकर अमानवीय स्थिति में पाए गए, जिन्हें सुरक्षित मुक्त कराया गया। साथ ही आरोपियों द्वारा मौके पर छोड़ा गया एक Realme कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। थाना भूपदेवपुर में वाहन चालक के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 4, 6, 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि तस्करों द्वारा वाहन में मोटरसाइकिल का फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था। पुलिस द्वारा वाहन के इंजन एवं चेसिस नंबर तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। मुक्त कराए गए गौवंशों का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराकर उनके लिए चारा-पानी की समुचित व्यवस्था की गई है।
पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक एवं डॉयल 112 स्टाफ की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?