May 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जिला पुलिस रायगढ़ के प्रधान आरक्षक देवसाय तिर्की को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, लंबी सेवाओं के लिए विभाग ने जताया आभार, एसएसपी ने स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की दी शुभकामनाएं जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 08 जुआरी गिरफ्तार, 24,200 नगदी और ताश पत्ती जब्त, स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहे जुआ फड़ पर साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त रेड “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जिले के 170 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की तैयारी छालीवुड और क्रिकेट का संगम: CIPL सीजन-3 का धमाकेदार आगाज 25 मई से! 6 टीमों के बीच होगा मुकाबला, फिल्मी टाइटंस टीम में विकास सिंह का चयन संजय कॉमप्लेक्स का महापौर ने किया निरीक्षण, जलभराव खत्म करने बड़ी नाली निर्माण तेज RAIGARH NEWS : बाईक से गिरकर युवक की मौत, शादी देखने के दौरान के दौरान हुआ हादसा

जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 08 जुआरी गिरफ्तार, 24,200 नगदी और ताश पत्ती जब्त, स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहे जुआ फड़ पर साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त रेड

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में जुआ-सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कल रात थाना साइबर और थाना जूटमिल की संयुक्त टीम ने जूटमिल क्षेत्र के मौदहापारा में दबिश देकर जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
पुलिस टीम को देखकर कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि 08 आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में अलेख कुमार पटेल, भरत माखीजा, मोहम्मद फिरोज उर्फ छोटू, हमीद अली, कर्नल सिंह, जय सिंह, मोहम्मद अजीज और मोहम्मद गुलफाम शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल ₹24,200 नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त किया गया है।
जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद फिरोज उर्फ छोटू और जय सिंह थाना जूटमिल क्षेत्र के सूचीबद्ध गुण्डा-बदमाश हैं। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह द्वारा सभी आरोपियों को जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जिन्हें चार आरोपियों का जेल वारंट पर जेल भेजा गया है।
जुआ रेड कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक और थाना साइबर के प्रधान आरक्षक करूणेश राय, रूपराम पटेल, रेणु मंडावी तथा आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला सहित थाना जूटमिल के प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर तथा आरक्षक नरेश रजक और परमानंद पटेल शामिल थे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

“पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जिले के 170 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की तैयारी

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?