May 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, ब्लैक मनी को हवाला के नोट से व्हाइट करने वाले संगठित गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, एक करोड़ से अधिक नकदी, नोट गिनने की मशीन, 4 मोबाइल और वित्तीय लेनदेन के अहम साक्ष्य बरामद उद्योगों के अपशिष्ट से जीवनदायिनी केलो हो रहा जहरीला, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप श्याम व सिंघल फैक्ट्री पर कार्रवाई की मांग, जिला प्रशासन जांच समिति बना अतिशीघ्र कार्यवाही करे अन्यथा सत्याग्रह होगा रायगढ़ में पेड़ से गिरकर ग्रामीण की मौत, तेंदू पत्ता तोड़ने के दौरान 50 फीट ऊपर से गिरा, मड़वाताल घाट जंगल की घटना डेम में किनारे मिली युवती की निर्वस्त्र लाश, गला रेतने व पत्थर से कुचलकर हत्या करने की संभावना, पुलिस मामले की जांच में जुटी अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार ​रायगढ़ में इस्कॉन के प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, मुंबई से पधारे सचिव श्री रामरघुनाथ प्रभुजी ने साझा किया इस्कॉन का दिव्य विजन

उद्योगों के अपशिष्ट से जीवनदायिनी केलो हो रहा जहरीला, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप श्याम व सिंघल फैक्ट्री पर कार्रवाई की मांग, जिला प्रशासन जांच समिति बना अतिशीघ्र कार्यवाही करे अन्यथा सत्याग्रह होगा

रायगढ़. रायगढ़ जिला ही नहीं अपितु सक्ती जिले के लिए विकास की कामधेनु और जीवनदायनी केलो नदी को अब सुरक्षित और संरक्षण करने की आवश्यकता है, पहले तो जल संसाधन विभाग के षड्यंत्रकरियों ने इसमें मिलने वाले नालों और बरसाती पानी को उद्योगों को बेच डाला उसके बाद आप इसमें उद्योगों के जहरीले और अपशिष्ट को फेंका जा रहा है। इस आशय का आरोप लगाते हुए रायगढ़ बचाओ दृ लड़ेंगे रायगढ़ से जुड़े लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर संबंधित उद्योगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला,जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के वासुदेव शर्मा, कामरेड शेख कलीमुल्ला,संघर्ष शील राजेश त्रिपाठी,अभिषेक चौहान,डी.डी शुभंकर,संतोष यादव,आदर्श श्रीवास,सुरेंद्र पटेल,नाथूलाल सिदार,ईनाम सिद्दीकी,सिद्धार्थ चौहान,खगेश पटेल,ऋषभ मिश्रा,अधिवक्ता जय प्रकाश जायसवाल,अनिल चीकू आदि ने संयुक्त रूप से आज फिर से कलेक्टर कार्यालय,रायगढ़ के जनदर्शन कार्यक्रम में घरघोड़ा राजस्व ब्लॉक और तमनार तहसील के अंतर्गत आने वाले श्याम इस्पात और सिंघल फैक्ट्री जो कि ग्राम तराईमल में स्थापित है के द्वारा खुले आम वन विभाग और राजस्व विभाग की जमीन पर गुपचुप रूप से नाला बना कर उनके उद्योगों का जहरीला और औद्योगिक अपशिष्ट बहाया जा रहा है के प्रमाण जिला प्रशासन को सौंपकर कड़ी कार्यवाही हेतु आग्रह किया।
इस ज्ञापन में उल्लेख किया कि उक्त दोनों उद्योगों के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध नाला का निर्माण कर उसमें जहरीला पानी और औद्योगिक अपशिष्ट छोड़ा जा रहा है जो कि आगे जाकर रायगढ़ जिले की जीवनदायिनी “”केलो नदी”” में मिल रहा है और इन दोनों फैक्ट्री के जहरीला पानी से “”केलो डैम”” का पानी भयंकर रूप से प्रदूषित हो रहा है। गौरतलब है जल संसाधन विभाग तो मौन है और मजे कि बात है कि प्रशासनिक तौर पर कोई भी मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण उद्योगों की मनमानी से केलो डैम धीरे – धीरे फैक्ट्रियों के अपशिष्टों का जमा स्थल बनता जा रहा है जिसका पानी भी प्रदूषित,जहरीला और औद्योगिक अपशिष्ट परिपूर्ण होने के कारण जिले के खेतों और पेयजल की आपूर्ति में प्रदूषित पानी का उपयोग हो रहा है जिस पर अति शीघ्र अंकुश लगाया जाना आवश्यक है और जो कि जिला प्रशासन का दायित्व भी है।
रायगढ़ बचाओ लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला,जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के वासुदेव शर्मा,कामरेड शेख कलीमुल्ला,संघर्ष शील राजेश त्रिपाठी,अभिषेक चौहान,डी.डी शुभंकर,संतोष यादव,आदर्श श्रीवास,सुरेंद्र पटेल,नाथूलाल सिदार,ईनाम सिद्दीकी,सिद्धार्थ चौहान,खगेश पटेल,ऋषभ मिश्रा,अधिवक्ता जय प्रकाश जायसवाल,अनिल चीकू आदि ने कहा कि हमारी केलो नदी और डैम को सुरक्षित रखने हेतु जिला प्रशासन से जनहित में मांग है कि कड़ी कार्यवाही के दृष्टिकोण से अतिशीघ्र जांच समिति बना कर जिला प्रशासन उक्त स्थल का मुआयना करने की प्रयास करेगा तो संस्था के सदस्य उक्त स्थल पर ले जाने का दायित्व निभाएंगे पर प्रशासनिक कार्यवाही बरसात के पूर्व निर्धारित हो और कड़ी कार्यवाही की बाशर्तें मनसा बनाए।
रायगढ़ बचाओ लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि संस्था और केलो महतारी के सपूत पहले प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर रखेगी अन्यथा “केलो महतारी”” के हितकारी के सपूतों के साथ उद्योगों के अपशिष्ट और जहरीले पानी के प्रशासनिक अदृश्य स्थल पर जाकर सत्याग्रह करेगी और श्याम इस्पात और सिंघल फैक्ट्री की पोल खोलेगी और भविष्य में वे सभी उद्योग जो “केलो नदी”” को प्रदूषित कर रहे हैं की पोल नगाड़े बजा कर खोलेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, ब्लैक मनी को हवाला के नोट से व्हाइट करने वाले संगठित गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, एक करोड़ से अधिक नकदी, नोट गिनने की मशीन, 4 मोबाइल और वित्तीय लेनदेन के अहम साक्ष्य बरामद

उद्योगों के अपशिष्ट से जीवनदायिनी केलो हो रहा जहरीला, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप श्याम व सिंघल फैक्ट्री पर कार्रवाई की मांग, जिला प्रशासन जांच समिति बना अतिशीघ्र कार्यवाही करे अन्यथा सत्याग्रह होगा

महिला से दुष्कर्म के मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई—आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, परिचित रिश्तेदार ने घर में अकेला पाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?