August 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, जिंदल पावर समेत 6 औद्योगिक इकाइयों पर 2.83 लाख का जुर्माना आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, चोरी की गाड़ियों की शत-प्रतिशत रिकवरी और डेटा अपडेट करने के दिये सख्त निर्देश पुलिस की बड़ी सफलता : SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का मशरूका बरामद गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे सहस्त्रबाहु चौक के भव्य उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी, 14 अगस्त को जुटेंगे प्रदेश के कई दिग्गज, प्रदेश की होगी पहली मूर्ति

खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर दिल्ली में चला रहा था चोरी की कार, डेंट-पेंट कर बेचने की थी तैयारी

रायगढ़ । खरसिया शहर से चोरी हुई वेन्यू कार को बरामद करने में चौकी खरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इंटर स्टेट स्तर पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई कार को दिल्ली से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से कार मैकेनिक निकला, जिसने पहले से पूरी योजना बनाकर कार की डुप्लीकेट चाबी तैयार की थी और वाहन चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर उसका उपयोग कर रहा था। आगे वाहन को डेंटिंग-पेंटिंग कर बेचने की तैयारी थी, लेकिन एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया।
प्रकरण में 06 मई को प्रार्थी संदीप कुमार ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी उपयोग में लाई जा रही वेन्यू कार क्रमांक सीजी 04 एमटी 7666 घर के सामने से चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें वाहन को एक होटल तक जाते देखा गया। होटल स्टाफ से पूछताछ में उस व्यक्ति की जानकारी मिली जो वाहन लेकर आया था। होटल में जमा पहचान दस्तावेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस मोहम्मद आमिर तक पहुंची, जिसका मोबाइल उपयोग दिल्ली क्षेत्र में पाया गया ।
जांच के दौरान वाहन स्वामी विजय जो प्रार्थी संदीप कुमार का जीजा है ने बताया कि नवंबर 2025 में उसकी वेन्यु कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर वाहन की मरम्मत दिल्ली के एक मैकेनिक से कराई गई थी। इसी सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल दिल्ली रवाना हुई। लगातार तीन दिन तक पतासाजी के बाद आरोपी मोहम्मद आमिर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पहले ही वाहन की डुप्लीकेट चाबी तैयार कर रखी थी और वाहन के जीपीएस सिस्टम की जानकारी होने के कारण योजनाबद्ध तरीके से खरसिया आकर कार चोरी की। आरोपी ने कार का मूल नंबर बदलकर दिल्ली नंबर प्लेट लगाकर उपयोग करना भी स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली के एमसीडी पार्किंग क्षेत्र से चोरी गई वेन्यू कार बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वाहन को डेंट-पेंट कर दूसरे राज्य में बेचने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आमिर, पिता मुस्ताक हुसैन, उम्र 39 वर्ष, निवासी शाहदरा दिल्ली/हाल मुकाम लोनी गाजियाबाद से करीब 6 लाख रुपये मूल्य की वेन्यू कार बरामद कर विधिवत जब्त की गई।प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धोखाधड़ी की धारा 318 बीएनएस जोड़ी गई है । आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर खरसिया लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर माल मुल्जिम पतासाजी, आरोपी गिरफ्तारी कार्यवही में प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा, आरक्षक कीर्ति सिदार, आरक्षक केशव चौहान तथा थाना साइबर के आरक्षक धनंजय कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?