May 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, 141 पेट्रोल पम्पों पर आपूर्ति लगातार जारी, अफवाहों पर ध्यान न देने, आवश्यकतानुसार्र इंधन क्रय करने की अपील इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेड़खानी, धमकी और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई अवैध उत्खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 7 दिनों में 17 वाहन एवं मशीने जप्त, रेत और चूनापत्थर के अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा युवक की खून से लथपथ अवस्था में मिली लाश, हत्या की आशंका, अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस लूट और चेन स्नैचिंग पर रायगढ़ पुलिस का लाइव एक्शन, तीनों सब-डिवीजन में एक साथ हुई मॉक ड्रिल, वरिष्ठ अधिकारियों ने गोपनीय रूप से परखी जांच व्यवस्था सड़क किनारे पहुंचा हाथियों का दल, ग्रामीणों और राहगीरों को अलर्ट जारी, छाल क्षेत्र में गजराजों की हलचल बढ़ी

जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, 141 पेट्रोल पम्पों पर आपूर्ति लगातार जारी, अफवाहों पर ध्यान न देने, आवश्यकतानुसार्र इंधन क्रय करने की अपील

रायगढ़ । जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा सभी पेट्रोल पम्पों पर नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर ने ऑयल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर्स एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 141 पेट्रोल एवं डीजल पम्प संचालित हैं। वर्तमान में जिले में पेट्रोल का उपलब्ध स्टॉक 893 किलोलीटर तथा डीजल का उपलब्ध स्टॉक 1102 किलोलीटर है। जिले में प्रतिदिन पेट्रोल की औसत आवश्यकता लगभग 202 किलोलीटर एवं डीजल की दैनिक आवश्यकता लगभग 460 किलोलीटर है। उपलब्ध भंडारण के अनुसार जिले में वर्तमान स्थिति में आवश्यकता से अधिक ईंधन का स्टॉक सुरक्षित रूप से उपलब्ध है। संबंधित ऑयल कंपनियों के माध्यम से लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रम की स्थिति में न आएं और केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल एवं डीजल का क्रय करें। प्रशासन द्वारा सभी पेट्रोल पम्पों पर आपूर्ति व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने जिले में मांग के अनुरूप नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी एवं ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के पेट्रोल एवं डीजल पम्पों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए है।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि विगत दो दिनों में कुछ पेट्रोल एवं डीजल पम्पों पर अस्थायी रूप से स्टॉक ड्राई होने की स्थिति बनी थी। इसके बाद फैली अफवाहों एवं घबराहट के कारण लोगों द्वारा अचानक बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदा जाने लगा, जिससे मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई और कुछ स्थानों पर कृत्रिम अभाव जैसी स्थिति निर्मित हो गई। उन्होंने बताया कि संबंधित ऑयल कंपनियों के माध्यम से लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि ईंधन का अनावश्यक संग्रहण न करें तथा संयमित एवं आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल का उपयोग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से ईंधन उपलब्ध हो सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

जानकी होटल में थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, होटल मैनेजर गिरफ्तार, काउंटर से भारी मात्रा में बीयर, अंग्रेजी शराब और बिक्री रकम जब्त, थाना कोतवाली में आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?