August 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, जिंदल पावर समेत 6 औद्योगिक इकाइयों पर 2.83 लाख का जुर्माना आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, चोरी की गाड़ियों की शत-प्रतिशत रिकवरी और डेटा अपडेट करने के दिये सख्त निर्देश पुलिस की बड़ी सफलता : SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का मशरूका बरामद गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे सहस्त्रबाहु चौक के भव्य उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी, 14 अगस्त को जुटेंगे प्रदेश के कई दिग्गज, प्रदेश की होगी पहली मूर्ति
क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, जिंदल पावर समेत 6 औद्योगिक इकाइयों पर 2.83 लाख का जुर्माना आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, चोरी की गाड़ियों की शत-प्रतिशत रिकवरी और डेटा अपडेट करने के दिये सख्त निर्देश पुलिस की बड़ी सफलता : SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का मशरूका बरामद गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे सहस्त्रबाहु चौक के भव्य उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी, 14 अगस्त को जुटेंगे प्रदेश के कई दिग्गज, प्रदेश की होगी पहली मूर्ति

सुशासन तिहार से आमजन को मिल रहा लाभ, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर दें विशेष ध्यान: मुख्यमंत्री, रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने ली तीन जिलों की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रायगढ़ । सुशासन तिहार के तहत औचक दौरे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के अधिकारियों की जिला कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों, राजस्व प्रकरणों, अधोसंरचना, पेयजल, स्वास्थ्य और कृषि तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वित्तमंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक लालजीत सिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल, महापौर जीवर्धन चौहान और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल सहित जन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में कहा कि सुशासन तिहार का सकारात्मक प्रभाव आम नागरिकों तक पहुंच रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को तेजी से मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हम सभी जनता के सेवक हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। आमजन को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समयसीमा से बाहर और एक वर्ष से अधिक लंबित मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व के छोटे-छोटे मामले सीधे आम जनता के जीवन से जुड़े होते हैं, इसलिए इनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों के सुधार तथा जानबूझकर गलती करने वाले पटवारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में शीघ्र ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ की जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिक सीधे फोन अथवा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा बारिश शुरू होने के साथ मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अग्रिम तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह देखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप डीजल-पेट्रोल के उपयोग में मितव्ययता बरतने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में डीजल एवं पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
कृषि तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में कोई समस्या न हो। डीएपी की सीमित आपूर्ति को देखते हुए किसानों को एसएसपी, यूरिया, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी जैसे विकल्पों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। महिला सशक्तिकरण के तहत अधिक संख्या में ड्रोन दीदी तैयार करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। इससे कृषि क्षेत्र में तकनीक का विस्तार होगा और महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया और अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि केवल कार्ड बनाना पर्याप्त नहीं, बल्कि पात्र लोग उसका उपयोग कर बेहतर उपचार प्राप्त करें। कोरबा जिले में आयुष्मान कार्ड उपयोग की बेहतर स्थिति पर जिला प्रशासन की सराहना भी की। सेवा सेतु पोर्टल में अपेक्षाकृत अधिक संख्या में आवेदनों के निरस्त होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए नागरिकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले की डोंगा-कोहरोद सड़क निर्माण कार्य को इस वर्ष के बजट में शामिल किया गया है। संबंधित विभाग को शीघ्र प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले में निजी स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत कम आने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी जांच के निर्देश कलेक्टर को दिए। उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक की कार्रवाई का संचालन संभागीय आयुक्त श्री सुनील जैन ने किया। इस अवसर पर आईजी श्री रामगोपाल गर्ग सहित रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?