August 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, जिंदल पावर समेत 6 औद्योगिक इकाइयों पर 2.83 लाख का जुर्माना आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, चोरी की गाड़ियों की शत-प्रतिशत रिकवरी और डेटा अपडेट करने के दिये सख्त निर्देश पुलिस की बड़ी सफलता : SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का मशरूका बरामद गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे सहस्त्रबाहु चौक के भव्य उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी, 14 अगस्त को जुटेंगे प्रदेश के कई दिग्गज, प्रदेश की होगी पहली मूर्ति

तेल संकट के बीच हाटी में ड्रम में बिक रहा था डीजल, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद कलेक्टर ने दिये कार्रवाई के संकेत

रायगढ़. धरमजयगढ़ ब्लॉक के हाटी स्थित इंडियन ऑयल के इंद्रा पेट्रोलियम पंप में ईंधन संकट के बीच बड़ी मात्रा में डीजल ड्रमों में बेचने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर जिला कलेक्टर को मिडिया के माध्यम से जानकारी दी गई हैं वही उनके तरफ से कार्यवाही के संकेत दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक एक निजी कंपनी को लगभग 600 लीटर डीजल ड्रम में उपलब्ध कराया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों और आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों में डीजल-पेट्रोल की कमी बनी हुई है। कई जगहों पर सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है, जबकि कुछ पंपों में केवल इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे समय में एक ही ग्राहक को भारी मात्रा में डीजल दिए जाने पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
ग्रामीणों का आरोप-आम जनता लाइन में, खास ग्राहकों को खुली छूट
स्थानीय लोगों का कहना है कि आम नागरिक घंटों लाइन में लगने के बावजूद पर्याप्त ईंधन नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं, जबकि निजी कंपनियों को खुलेआम ड्रमों में डीजल दिया जा रहा है। मौके की तस्वीरों में कई ड्रम दिखाई देने के बाद लोगों ने आशंका जताई कि वास्तविक मात्रा 600 लीटर से भी अधिक हो सकती है।
इंद्रा पेट्रोलियम पंप की संचालिका ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि संबंधित एमईसीएल कंपनी उनका पुराना ग्राहक है और वह हमेशा उनके पंप से ही डीजल लेती है। इसी वजह से कंपनी को ड्रमों में डीजल उपलब्ध कराया गया।
लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब पूरे क्षेत्र में ईंधन संकट गहराया हुआ है, तब किसी एक कंपनी को प्राथमिकता देना आम जनता के साथ अन्याय है।
ईंधन संकट का असर अब ग्रामीण इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। डीजल की कमी के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, माल ढुलाई महंगी होने लगी है और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने लगे हैं। किसान खेती-किसानी के कामों में परेशान हैं, वहीं मजदूर, छात्र और छोटे व्यापारी भी संकट झेल रहे हैं।
कलेक्टर ने दिए जांच के संकेत
ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?