August 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, जिंदल पावर समेत 6 औद्योगिक इकाइयों पर 2.83 लाख का जुर्माना आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, चोरी की गाड़ियों की शत-प्रतिशत रिकवरी और डेटा अपडेट करने के दिये सख्त निर्देश

रायगढ़ में 45 पार पहुंचा तापमान, कुलर, पंखे फैल, एसी भी नही आ रही काम, तेज चिलचिलाती धूप, गर्मी और उमस से लोग बेहाल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार बढोतरी के चलते लोगों का दिन में निकलना दुभर होनें लगा है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान रायगढ़वासियों के लिये इस बार ग्रीष्मकाल जैसे चुनौती बनकर आई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढोतरी के साथ-साथ बुधवार को रायगढ़ का तापमान 45 डिग्री से उपर जा पहुंचा। गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है और कुलर, पंखे व एसी तक काम नही कर रहे हैं।
बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि बुधवार को रायगढ़ में सबसे अधिक 45.7 डिग्री तापमान एर्ज किया गया। जो संभवतः प्रदेश में सबसे गर्म जिले के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग रायपुर केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गर्म और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। केवल शीतल पेय के स्थानों पर ही लोगों की भीड दिख रही है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 20 मई को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मुंगेली में 43.9, सक्ती में 43.8, बालोद और कबीरधाम में 43.5°ब् तापमान रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 43.5°ब् दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं बुधवार को रायगढ़ में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था जो गुरूवार को बढ़कर 45.7 डिग्री पर जा पहुंचा है। ऐसा अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों में इस तापमान में करीब एक डिग्री का और इजाफा हो सकता है। वर्तमान में ही भीषण गर्मी और दिन के समय हीट वेव तथा शाम से लेकर मध्य रात्रि तक गर्म हवा थपेडे चलने के कारण लोगों का सुख चैन खो चुका है। कुलर-पंखे काम नही कर रहे तो एसी भी जवाब देने लगा है। कुल मिलाकर जनता हैरान-परेशान व हलाकान हैं। उपर से बीच-बीच में बिजली की कटौती ने जैसे आग में घी का काम किया है। साल भर मेंटनेंस के चलते अघोषित कटौती के बावजूद ऐन गर्मी के दिनों में इस तरह की लगातार कटौती और ट्रांसफार्मर फैल होनें, ऑयल जलने, केबल वायर जलने, डीओ गिरने आदि समस्या के कारण शहर तथा जिले के लोग न तो घर में रह पा रहे हैं और ना ही दफ्तर में उन्हें किसी तरह की राहत मिल रही है। बिजली की व्यवस्था के चलते लोगों में गुस्सा भी दिखने लगा है। जो कभी आंदोलन का भी रूप ले सकता है। हालांकि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सिमित संख्या और सिमित साधन के बावजूद अपने स्तर पर सुधार कार्य में लगे हैं मगर बार-बार की समस्या जैसे उंट में मंुह में जीरा साबित हो रही है।
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और अगले कुछ दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?