May 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चूना पत्थर एवं रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जब्त भीषण गर्मी से राहत के लिए उद्योगों में विशेष इंतजाम, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा ठंडा पानी, शरबत, नींबू पानी एवं ओआरएस, कारखानों में रेस्ट रूम एवं छांव की व्यवस्था से श्रमिकों को मिल रही राहत रायगढ़ पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने परेड की ली सलामी, उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत पूर्व विधायक जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर 20 जून को 6वॉ रक्तदान शिविर, समर्थकों, प्रशसकों एवं आमजनों से अपील, भारी संख्या में करें रक्तदान: कमलम परिवार महिला से दुष्कर्म के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शिकायत दर्ज होते ही आरोपी को घर से दबिश देकर किया गिरफ्तार, परिचित युवक ने महिला को डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण रायगढ़ स्टेडियम समिति की बैठक में बड़े फैसले, मिनी स्टेडियम को स्टेडियम समिति में शामिल करने पर सहमति, स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर गेम्स अब सातों दिन रहेंगे खुले

अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चूना पत्थर एवं रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जब्त

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देश एवं खनिज अधिकारी के नेतृत्व में जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों एवं मशीनों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान कारीछापर के विजय पटेल की एक रेत वाहन को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं रानीगुड़ा रेत खदान क्षेत्र में अवैध उत्खनन में लगी देवरी पंचायत निवासी रोशन साहू की एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया।
इसी प्रकार खरसिया मार्ग पर रायगढ़ स्थित जगदंबा शोरूम के पास टाइगर अग्रवाल निवासी चंद्रपुर का वाहन चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाया गया, जिस पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि जब्त किए गए सभी वाहन बिना वैध रॉयल्टी पर्ची के रेत एवं चूना पत्थर का परिवहन कर रहे थे। इन सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगामी वैधानिक एवं चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा खनिज माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

भीषण गर्मी से राहत के लिए उद्योगों में विशेष इंतजाम, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा ठंडा पानी, शरबत, नींबू पानी एवं ओआरएस, कारखानों में रेस्ट रूम एवं छांव की व्यवस्था से श्रमिकों को मिल रही राहत

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?