August 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

भीषण गर्मी से राहत के लिए उद्योगों में विशेष इंतजाम, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा ठंडा पानी, शरबत, नींबू पानी एवं ओआरएस, कारखानों में रेस्ट रूम एवं छांव की व्यवस्था से श्रमिकों को मिल रही राहत

रायगढ़। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न उद्योगों में श्रमिकों एवं आम नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं। उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों, ड्राइवरों, खलासियों एवं अन्य श्रमजीवी कर्मचारियों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए ठंडा पानी, शरबत, नींबू पानी एवं ओआरएस घोल उपलब्ध कराया जा रहा है।
औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उपसंचालक राहुल पटेल ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में स्थापित विभिन्न कारखानों एवं औद्योगिक संस्थानों में गर्मी एवं लू से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रमिकों को कार्यस्थलों पर नियमित रूप से ओआरएस, शरबत, नींबू पानी एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे भीषण गर्मी में सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बताया कि औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों के लिए रेस्ट रूम एवं छांव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि उन्हें तीव्र गर्मी से राहत मिल सके। इसके साथ ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा प्रतिदिन उद्योगों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
जिले के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों एवं आम नागरिकों के लिए लगातार राहत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अडानी रायगढ़ में ओआरएस वितरण एवं श्रमिकों को गर्मी से बचाव संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जेपीएल तमनार द्वारा श्रमिकों एवं आमजनों के लिए नींबू पानी वितरण किया गया। वहीं एनटीपीसी लारा परियोजना में ओआरएस एवं शरबत वितरण की व्यवस्था की गई। प्रशासन द्वारा उद्योगों को निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के मौसम में श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा कार्यस्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे श्रमिक सुरक्षित वातावरण में कार्य कर सकें।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?