May 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चूना पत्थर एवं रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन जब्त भीषण गर्मी से राहत के लिए उद्योगों में विशेष इंतजाम, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा ठंडा पानी, शरबत, नींबू पानी एवं ओआरएस, कारखानों में रेस्ट रूम एवं छांव की व्यवस्था से श्रमिकों को मिल रही राहत रायगढ़ पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने परेड की ली सलामी, उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत पूर्व विधायक जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर 20 जून को 6वॉ रक्तदान शिविर, समर्थकों, प्रशसकों एवं आमजनों से अपील, भारी संख्या में करें रक्तदान: कमलम परिवार महिला से दुष्कर्म के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शिकायत दर्ज होते ही आरोपी को घर से दबिश देकर किया गिरफ्तार, परिचित युवक ने महिला को डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण रायगढ़ स्टेडियम समिति की बैठक में बड़े फैसले, मिनी स्टेडियम को स्टेडियम समिति में शामिल करने पर सहमति, स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर गेम्स अब सातों दिन रहेंगे खुले

रायगढ़ पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने परेड की ली सलामी, उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

रायगढ़। जिला रायगढ़ में प्रति शुक्रवार आयोजित होने वाले जनरल परेड के दौरान आज रायगढ़ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। ड्रिल के माध्यम से कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों में पुलिस बल की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया गया।
सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सुथरे एवं उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी द्वारा पुरस्कृत किया गया। ड्रिल अभ्यास के बाद पुलिस जवानों ने बलवा नियंत्रण संबंधी अभ्यास किया, जिसके लिए रक्षित निरीक्षक अमित सिंह द्वारा अलग-अलग पार्टियों का गठन किया गया था। इसमें पुलिस अधिकारी, मजिस्ट्रेट, अश्रुगैस पार्टी, फायर पार्टी, मेडिकल टीम एवं इंटेलिजेंस टीम के डेमो अधिकारी नियुक्त किए गए थे।

बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस की एक टुकड़ी को बलवाई की भूमिका दी गई थी। डेमो के लिए बलवाई बने पुलिसकर्मियों को कपड़े से बनी गेंदें दी गईं, जिन्हें वे पुलिस बल की ओर फेंक रहे थे। इस दौरान तनावपूर्ण स्थिति, भीड़ के उग्र होने तथा पुलिस द्वारा भीड़ नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। ड्रिल में वास्तविक अश्रुगैस का भी उपयोग किया गया।
अभ्यास के दौरान सड़क दुर्घटना के बाद मृतक के मुआवजे की मांग को लेकर उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति का डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें भीड़ के उग्र होने पर पुलिस द्वारा संयमित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति का अभ्यास कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह स्वयं बलवा ड्रिल में शामिल हुए और उन्होंने पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन कर ड्रिल के दौरान सामने आई कमियों को सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को हर परिस्थिति में धैर्य, अनुशासन और रणनीतिक तरीके से कार्य करने की सीख दी।
बलवा ड्रिल में सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, थाना प्रभारी पुसौर हर्षवर्धन सिंह बैस, रोहित बंजारे सहित थाना पुसौर, जूटमिल, अजाक, महिला थाना एवं रक्षित केंद्र के पुलिसकर्मी शामिल हुए।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

भीषण गर्मी से राहत के लिए उद्योगों में विशेष इंतजाम, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा ठंडा पानी, शरबत, नींबू पानी एवं ओआरएस, कारखानों में रेस्ट रूम एवं छांव की व्यवस्था से श्रमिकों को मिल रही राहत

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?