August 11, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर, तिरंगा यात्रा , ‘मन की बात’ , संत रविदास जयंती भाजपा लोईंग मंडल ने तय की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खम्हार में दो जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरी गिरफ्तार, 1.13 लाख की जप्ती, जुआरियों पर धरमजयगढ़ पुलिस जुआ एक्ट के साथ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार गुम बालिका को जम्मू ढूंढने गई पुसौर पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के घर दबिश देकर 16 वर्षीय गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 05 जून 2026 को थाना तमनार पुलिस ने अवैध महुआ शराब की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खम्हरिया बस्ती की ओर से एक व्यक्ति प्लास्टिक जरीकेन में महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राम मिलूपारा की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टाफ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने ग्राम खम्हरिया बस्ती से ग्राम मिलूपारा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की, जहां एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक पन्नी में रखी सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन लेकर पैदल आते मिला। संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ करने पर उसने जरीकेन में महुआ शराब होना तथा बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार चौहान (23 वर्ष) निवासी रतनपुर केशला थाना लैलूंगा, हाल मुकाम मिलूपारा थाना तमनार जिला रायगढ़ बताया। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री के उद्देश्य से रखने का अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार एवं आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?