August 12, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के 10 लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-कलेक्टर रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल, पुरानी रंजिश को लेकर किशोर पर लात-घूंसों एवं स्टील के कड़े से किया हमला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज की मौत से मचा हड़कंप, बाथरूम के बाहर मिला शव , पुलिस जांच में जुटी CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बल पर हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों में था नामजद पति की हत्या के दोषी मां-बेटे को आजीवन कारावास, 1-1 हजार रुपए अर्थदंड, शराब के नशे में घर लौटे लच्छी राम की प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर की थी हत्या

ऑपरेशन आघात के तहत नशे के खिलाफ एक और कार्रवाई- रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर 1120 नग गोगो रैपर के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत 09 जून की रात्रि थाना साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति नशे के रूप में उपयोग किए जाने वाले गोगो रैपर की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है।

तलाशी में 20 डिब्बों में मिला 1120 नग गोगो रैपर
संदेही सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा (38 साल) सिंधी कॉलोनी पक्की खोली चक्रधरनगर के कब्जे से दो कार्टूनों में 20 डिब्बों में कुल 1120 नग गोगो रैपर बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उक्त गोगो रैपर के अंदर तंबाकू युक्त फ्लेवर या गांजा भरकर नशे के रूप में इसका उपयोग किया जाता है।

तिल्दा, रायपुर से खरीदकर पान ठेलों में करता था सप्लाई
पूछताछ के दौरान संदेही ने बताया कि वह उक्त गोगो रैपर को तिल्दा, जिला रायपुर से लगभग 14,500 रुपये में खरीदकर रायगढ़ लाया था और शहर के विभिन्न पान ठेलों में चोरी-छिपे बेचता था।

कोटपा एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई
अनावेदक सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उसकी गतिविधियों को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170/123 एवं 135(क) के तहत भी कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा
रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबार, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री तथा युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ब्राह्मण सेवा समिति को मिला नया नेतृत्व, अमित शर्मा अध्यक्ष और आशीष शर्मा बने सचिव, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का कार्यकाल पूर्ण, समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना कर जताया आभार

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?