August 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जिला कांग्रेस ने मनाया पारंपरिक हरेली तिहार, गेड़ी चढ़कर व नारियल फेंककर निभाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा रायगढ़ चैम्बर की नई टीम को प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने दी बधाई दो महीने से वेतन अटका, उधारी के सहारे घर चला रहे शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मी हरेली तिहार पर बैगा ने किया गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ, पाठ माउली, घाट माउली , गौटीन गौंटिया, भात परसी, ठाकुर देव और रक्सा की हुई पूजा विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस पर रायगढ़ में निकली भव्य रैली, समाज ने महापुरुषों को किया नमन

रामबाग स्थित होटल पर अवैध गतिविधियों का आरोप, मोहल्लेवासियों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

रायगढ़। शहर के कोतरारोड स्थित रामबाग क्षेत्र में संचालित एक होटल को लेकर स्थानीय रहवासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और स्थानीय परिवारों में चिंता का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में वार्ड क्रमांक 40 कोतरारोड दरोगामुडा के रहवासियों ने आरोप लगाया है कि रामबाग के समीप स्थित व्हाइट रोज होटल में बिना किसी वैध अनुमति के बाहरी युवतियों और नाबालिग लड़कियों को बुलाकर अनैतिक गतिविधियां कराई जा रही हैं। रहवासियों का कहना है कि इसके चलते होटल में असामाजिक तत्वों का आना-जाना बढ़ गया है, जिसका नकारात्मक प्रभाव आसपास रहने वाले बच्चों और परिवारों पर पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने शिकायत में बताया है कि होटल घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यहां संचालित कथित गतिविधियों पर रोक लगाना आवश्यक है। उन्होंने होटल संचालक और होटल स्वामी के खिलाफ जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मारपीट और धमकी का भी आरोप
शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 9 जून की रात करीब 12 बजे होटल के बगल में रहने वाले एक स्थानीय निवासी के साथ होटल संचालक एवं उसके सहयोगियों द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई। पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आने का दावा किया गया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। रहवासियों का कहना है कि घटना के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि होटल संचालक ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए कार्रवाई नहीं होने की बात कही है।

निष्पक्ष जांच की मांग
मोहल्लेवासियों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए होटल में संचालित गतिविधियों की जांच, आवश्यक कार्रवाई तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?