August 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जिला कांग्रेस ने मनाया पारंपरिक हरेली तिहार, गेड़ी चढ़कर व नारियल फेंककर निभाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा रायगढ़ चैम्बर की नई टीम को प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने दी बधाई दो महीने से वेतन अटका, उधारी के सहारे घर चला रहे शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मी हरेली तिहार पर बैगा ने किया गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ, पाठ माउली, घाट माउली , गौटीन गौंटिया, भात परसी, ठाकुर देव और रक्सा की हुई पूजा विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस पर रायगढ़ में निकली भव्य रैली, समाज ने महापुरुषों को किया नमन

सीसीपीएल क्रिकेट के प्रचार हेतु पहुंची टीम, राजधानी में टक्कर ले रही 6 टीमें, रायगढ़ लॉयन्स की भी सहभागिता

रायगढ़। बीसीसीआई के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर करवाये जाने वाले आईपीएल की तरह छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सीसीपीएल अर्थात छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन राजधानी में किया जा रहा है। जिसके प्रचार के लिए सीएससीएस से अनुबंधित दल जिला रायगढ़ पहुंचा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सीसीपीएल में राज्य के जूनियर एवं सीनियर खिलाडिय़ों को मिलाकर 6 टीमें बनाई गई है। जिसमें रायगढ़ के नाम से रायगढ़ लॉयन्स, के साथ – साथ रायपुर रॉयनोज, बस्तर बाईसन, सरगुजा टाईगर्स, राजनांदगांव पैन्थरर्स व बिलासपुर बूल्स शामिल है। इसके लिए रायगढ़ के टीम ने जिला रायगढ़ में अभ्यास किया। सीएससीएस ने 1 प्रचार दल पूरे राज्य में सीसीपीएल की जानकारी देने के लिए रवाना किया था। जो रायगढ़ भी पहुंचा। रायगढ़ में कमला नेहरू गार्डन के समक्ष एवं सिंदुर पार्क के समक्ष, प्रचार दल के द्वारा खेलकूद एवं विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम के माध्यम से खिलाडिय़ों एवं जनता को सीसीपीएल के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, सचिव रामचन्द्र शर्मा, प्रदेश स्तरीय अम्पायर विशाल सिंघानियां, महेश वर्मा, पंकज बोहिदार, कोच अभिषेक गुप्ता, महेश दधिची, वरिष्ठ खिलाड़ी अमित कुंवर, मलय आइच, कार्यक्रम मैनेजर रोहित नामदेव बड़ी संख्या में खिलाड़ी व जनता आदि मौजूद रहे।
राजधानी में सीसीपीएल का आयोजन
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में सीसीपीएल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो सीएससीएस के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया, विजय शॉह, बीसीसीआई के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह, सीएससीएस के अध्यक्ष मोहन राव, सचिव विंटेस अग्रवाल, मुकुल तिवारी, विनय बजाज, राजेश दवे आदि के निर्देशन में खेला जा रहा है। इस आयोजन का फाईनल 14 जून को रायपुर में खेला जाएगा। सीएससीएस व जिला क्रिकेट संघ ने खेल प्रेमियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में फाईनल मैच देखने हेतु राजधानी पहुंचने की अपील की है। विशेष बात यह है कि टिकट नि:शुल्क रखा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

आवास योजना के हितग्राहियों के बच्चों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम, संविधान व वीर शहीदों का गौरवशाली इतिहास, सूर्य विहार व कृष्ण वाटिका में प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?