June 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शैलचित्रों व प्रागैतिहासिक संस्कृति की अमूल्य धरोहर को संरक्षित व विकसित करने की जरूरत- गणेश कछवाहा ब्राम्हण सेवा समिति की अध्यक्ष बनी मीना शर्मा, सर्व सम्मति से हुआ चयन, संगीता को भी जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज के पीछे स्टंटबाजी पर रायगढ़ पुलिस सख्त , स्टंट करने पहुंचे 05 युवकों को एसएसपी ने दी समझाइश, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई,  वायरल वीडियो के बाद एसएसपी ने लिया संज्ञान  रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों एवं थानों के आरक्षकों को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकों का प्रशिक्षण ग्राम पंचायत सचिव भीचरण पटेल निलंबित विवाहित महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म एवं एक्सटॉर्शन के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों एवं थानों के आरक्षकों को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकों का प्रशिक्षण

रायगढ़ । पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के दिशा-निर्देशन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर आज पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों एवं जिले के सभी थानों से चयनित एक-एक पुलिसकर्मियों के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपराध अनुसंधान से जुड़ी आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की विधियों में दक्ष बनाना था।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को थानों में घटित अपराधों से संबंधित घटनास्थल निरीक्षण की बारीकियों, फिंगरप्रिंट लेने की वैज्ञानिक पद्धति, घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के तरीके, मिनी फिंगरप्रिंट डेवलपिंग किट के प्रभावी उपयोग, राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (NAFIS) में आरोपियों की जानकारी की सही एंट्री तथा एमसीयू (MCU) के माध्यम से आरोपियों के आईरिस एवं फोटोग्राफ लेने की विधि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस प्रशिक्षण के लिए संभागीय अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती विद्या जौहर तथा उनकी टीम विशेष रूप से रायगढ़ पहुंची। डीएसपी जौहर द्वारा मिनी फिंगरप्रिंट डेवलपिंग किट के उपयोग का व्यवहारिक प्रदर्शन करते हुए एक-एक प्रशिक्षणार्थी को डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के सर्च स्लिप (फिंगरप्रिंट) लेने की प्रक्रिया, उसके तकनीकी मानकों तथा एनएएफआईएस डाटाबेस में आरोपियों के डाटा की त्रुटिरहित एंट्री करने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही एमसीयू के माध्यम से आरोपियों के आईरिस एवं फोटोग्राफ संग्रहण की सही प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
उक्त प्रशिक्षण शिविर में जिला अपराध अभिलेख शाखा (DCRB) प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संदीप गायकवाड़, नेफिस यूजर प्रभात प्रधान तथा फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सुबोध सागर एवं दिलीप लकड़ा भी उपस्थित रहे और प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?