August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

रायगढ़ में गजराजों की आहट से बढ़ी चिंता, खेत-खलिहानों पर मंडरा रहा खतरा

रायगढ़। वनांचल क्षेत्र में हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों से हाथियों का दल जंगल से निकलकर गांवों के करीब पहुंच रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। वन विभाग लगातार मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है, लेकिन ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ चुकी है।
जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में ही इन दिनों सौ से अधिक हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। हाथियों का दल कई गांवों के आसपास विचरण कर रहा है। ऐसे में खेतों और बस्तियों के नजदीक हाथियों की मौजूदगी के कारण ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। किसानों को फसलों के नुकसान और जान-माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अक्सर रात के समय गांवों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में खेतों की रखवाली करना भी मुश्किल हो गया है। कई गांवों में लोगों ने समूह बनाकर निगरानी शुरू कर दी है, वहीं वन विभाग की टीम भी लगातार मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।
वन विभाग ने लोगों से हाथियों के करीब न जाने, उन्हें छेड़ने या भगाने की कोशिश न करने तथा किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना विभाग को देने की अपील की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?